बाबा वेंगा ने कही डरावनी बात, 2022 में आने वाली है बड़ी मुसीबत!
NULL
अपनी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यह भविष्यवाणी भारत को लेकर है, जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2022 में भारत में अकाल जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इससे पहले कई बार बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं जिनमें दो तो 2022 से ही जुड़ी हुई हैं। बाबा वेंगा ने वर्ष 2022 को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से दो सच हो चुकी हैं। इनमें से एक ऑस्ट्रेलिया बाढ़ को लेकर थी और दूसरी कई शहरों में सूखे और जल संकट को लेकर। हालांकि बाबा वेंगा की बात कई बार गलत साबित भी हो चुकी है।
द सन की खबर के अनुसार लोगों की चिंता का कारण भारत को लेकर बाबा वेंगा की एक डराने वाली भविष्यवाणी है। उनके मुताबिक इस साल दुनिया में तापमान में गिरावट आएगी जिससे टिड्डियों का प्रकोप बढ़ जाएगा। हरियाली और खाने की तलाश में टिड्डियों के झुंड भारत पर हमला करेंगे, जिससे यहां की फसलों को गंभीर नुकसान होगा और देश में अकाल की स्थिति पैदा हो जाएगी। बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच साबित होती है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन उनकी कई भविष्यवाणियां लोगों के होश उड़ा चुकी हैं।
सच साबित हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर मूसलाधार बारिश हुई थी जिससे वहां भीषण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। बाबा वेंगा ने इसकी भविष्यवाणी की थी। वहीं दूसरी भविष्यवाणी यूरोप के कुछ देश और विशेषतौर पर ब्रिटेन में सच साबित होती दिख रही है। विशाल ग्लेशियरों और पानी से घिरे ब्रिटेन, इटली और पुर्तगाल इन दिनों भीषण सूखे की चपेट में हैं और लोगों से पानी बचाने की अपील कर रहे हैं।
साइबेरिया से घातक वायरस के निकलने का दावा
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियों में एक रूस के साइबेरिया क्षेत्र में घातक वायरस का पाया जाना है। उन्होंने दावा किया था कि यह वायरस दुनियाभर में एक नई बीमारी के फैलने के लिए जिम्मेदार होगा और इससे करोड़ों लोग मारे जाएंगे।
कौन है बाबा वेंगा?
यद्यपि बाबा वेंगा यह भी कहा था कि 2010 से 2014 के बीच दुनिया में एक परमाणु जंग होगी जिससे दुनिया का एक बड़ा हिस्सा साफ हो जाएगा लेकिन उनकी ये भविष्यवाणी गलत साबित हुईं। बाबा वेंगा बुल्गेरिया की एक दृष्टिहीन महिला थीं। उन्होंने 12 वर्ष की आयु में अपनी आंखें खो दी थीं। दावा किया जाता है कि ईश्वर ने उन्हें दिव्य दृष्टि प्रदान की थी जिसके चलते उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी।
What's Your Reaction?