गुलाम नबी ने ठुकराया कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर प्रचार समिति अध्यक्ष का पद
NULL
कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद को जम्मू-कश्मीर के चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपी है लेकिन गुलाम नबी आजाद ने पद को संभालने से इनकार कर दिया है। आजाद ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद संभालने से इनकार किया और कहा कि उन्होंने इस बात से कांग्रेस नेतृत्व को अवगत करा दिया है। इसके साथ ही आजाद ने उन्हें जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद भी दिया है।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति और राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) समेत सात समितियों का भी गठन किया। वेणुगोपाल ने कहा कि सोनिया ने गुलाम अहमद मीर का प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनकी जगह पर रसूल वानी को अध्यक्ष नियुक्त किया। गुलाम नबी आजाद के करीबी माने जाने वाले रसूल वानी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और बनिहाल से विधायक रह चुके हैं।
What's Your Reaction?