‘रामायण’ में रानी कैकेयी बनेंगी लारा दत्ता, हनुमान होंगे सनी देओल और कुंभकर्ण होंगे बॉबी देओल!

<p>नितेश तिवारी की &lsquo;रामायण&rsquo; सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरेगी और इसलिए इसकी कास्ट भी मजबूत चुनी जा रही है। राम और सीता के रोल्स के बाद बाकी के कैरेक्टर्स पर बात चल रही है। फिल्म में कैकेयी के रोल के लिए लारा दत्ता को फाइनल किया जा सकता है। इसके अलावा, सनी और बॉबी भी फिल्म में हो सकते हैं।</p>

‘रामायण’ में रानी कैकेयी बनेंगी लारा दत्ता, हनुमान होंगे सनी देओल और कुंभकर्ण होंगे बॉबी देओल!
16-01-2024 - 06:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की स्टारकास्ट वाली फिल्म, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की भी चर्चा उतनी ही जोरों पर है, जितनी कि राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की। फिल्म मार्च 2024 में फ्लोर पर जाएगी, जिसमें रणबीर भगवान राम और साई पल्लवी सीता की भूमिका में होंगी, जबकि यश रावण का रोल प्ले करेंगे। मेकर्स ने भगवान हनुमान के रोल के लिए सनी देओल के साथ बातचीत शुरू की थी। और अब, श्पिंकविलाश् की रिपोर्ट के अनुसार नितेश तिवारी एंड कंपनी ने इस महाकाव्य की स्टार-कास्ट को लॉक करने की सोच ली है।
करीबी सूत्रों के मुताबिक, ‘नितेश तिवारी की रामायण में रानी कैकेयी के रोल के लिए लारा दत्ता से बातचीत चल रही है। सूत्र ने बताया- नितेश तिवारी ऐसे एक्टर्स को लेना चाहते हैं जो भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी कहानी के पात्रों को करने में सक्षम हों। उनका मानना है कि लारा दत्ता राजा दशरथ की तीसरी पत्नी रानी कैकेयी की भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल सही हैं। यह एक बड़ा रोल है जो रामायण में पूरे संघर्ष को दिखाता है, और लारा नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं।’
कुंभकर्ण बनेंगे बॉबी देओल?
सूत्र ने आगे कहा- वह मार्च में फिल्म के पहले शेड्यूल में रणबीर कपूर के साथ शूट करेंगी। कैकेयी को छोड़कर, बाकी कैरेक्टर्स के लिए कास्टिंग अभी चल रही है। नितेश तिवारी और उनकी कंपनी कुंभकर्ण की भूमिका निभाने के लिए बॉबी देओल को अपने साथ लाना चाहती है। हालांकि, उन्हें अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। वह फिल्म कर सकते हैं या नहीं, इस पर अगले 2 महीनों में फैसला करेंगे। ‘एनिमल’ की सफलता के बाद, बॉबी के पास इस समय इंडस्ट्री भर से ऑफर्स की बाढ़ आ गई है और वह आने वाले कुछ महीनों में अपनी पसंद चुनेंगे।
भगवान हनुमान बनेंगे सनी देओल?
सूत्र ने बताया- इस बीच, भगवान हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल से बातचीत जारी है। टीम सनी देओल के साथ लगातार बात कर रही है, हालांकि, अभी तक इस पर भी कुछ तय नहीं है। सिर्फ नितेश तिवारी ही नहीं, रणबीर कपूर भी भगवान हनुमान के रोल के लिए सनी देओल को अपने साथ लाना चाहते हैं।
कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
अगर सब कुछ सही रहा, तो सनी देओल और यश ‘रामायण: पार्ट 1’ में एक कैमियो करेंगे, और यह दूसरे और तीसरे पार्ट में वे लीड रोल्स में होंगे। दोनों जुलाई 2024 के आसपास टीम में आ सकते हैं। ‘रामायण’ के लिए वीएफएक्स ऑस्कर विनर कंपनी, डीएनईजी संभाल रही है और फिल्म 2025 तक रिलीज होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।