नया हीट अलर्ट ! इलेक्ट्रिक वाहन को आग से बचाएगा
NULL
तमाम फायदों के बावजूद इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर जनता आशंकित रहती है। एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से लोग इनके इस्तेमाल से हिचकते हैं। यह है इन वाहनों में अचानक आग लग जाना। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग के दो छात्रों सुधांशु और प्रांजल ने एक हीट अलर्ट डिवाइस बनाया है। इसकी मदद से ईवी में आग लगने से पहले ही अलार्म बज जाएगा और किसी भी दुर्घटना से बचाव हो सकेगा।
इन दोनों ने जो डिवाइस विकसित किया है, उसे उन्होंने इसी साल जून महीने में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्रालय (एमएसएमई) की ओर से आयोजित आइडिया हैकाथन में इसका प्रदर्शित किया था। एमएसएमई ने इस प्रोजेक्ट की सफलता दर 95 फीसदी आंकी और उसे प्रोत्साहन के तौर पर 15 लाख रुपये का अनुदान मिला।
क्यों लगती है आग?
इन दोनों छात्रों ने इस हीट अलर्ट डिवाइस को बनाने से पहले यह जांचा कि ईवी में आग क्यों लगती है। इसमें पाया गया कि जिन वाहनों में आग लगी थी उनमें बैटरी पैनल का तापमान बढ़ गया था। तापमान बढऩे से सेल फटने और तार में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका बढ़ जाती है। अब चूंकि ईवी में लीथियम आयरन बैटरी लगी होती है जो गाड़ी चलने पर काफी गर्म हो जाती है। जब इसका तापमान 150 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है तो इसके फटने की आशंका बहुत हद तक बढ़ जाती है।
What's Your Reaction?