भारत का टूटा गुरूर... सात साल बाद वनडे में बांग्लादेश से मिली हार, केएल राहुल और सुंदर की घटिया फील्डिंग..
<p><strong>भारत की इस हार में खराब बैटिंग के साथ-साथ घटिया फील्डिंग भी जिम्मेदार है। अहम मौके पर पहले केएल राहुल ने आसान कैच टपकाया और फिर वाशिंगटन सुंदर ने मिस फील्डिंग की। इस दौरान रोहित शर्मा गुस्से में अपशब्द कहते नजर आए।</strong></p>
भारतीय टीम को यहां मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम हर मोर्चे पर फेल नजर आई। न तो बल्लेबाजों ने रन बनाये और न गेंदबाजों ने 187 रन के स्कोर बचाने जैसी गेंदबाजी की। रही-सही कसर फील्डर्स ने पूरी कर दी। विकेटकीपिंग कर रहे केएल राहुल ने एक आसान सा कैच टपका दिया। आखिरी लम्हों में वाशिंगटन सुंदर किसी स्कूल लेवल के क्रिकेटर की तरह बाउंड्री पर पेश आए। अपनी टीम की दुर्दशा देख कप्तान रोहित शर्मा तो आपा खो बैठे। झुंझलाहट में गालियां बकते नजर आए। कैमरे में उनकी ये खीझ देखी जा सकती है।
दरअसल 43वें ओवर की जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर के पास थी। चौथी गेंद पर मेंहदी हसन ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद सीधा वाशिंगटन सुंदर के करीब पहुंची और उनके पास कैच लपकने का आसान मौका था, लेकिन वह तो अपनी जगह से भी नहीं हिले। बाउंड्री के पास खड़े होकर गेंद के गिरने का इंतजार करते रहे। इस लापरवाही से रोहित इतने गुस्सा गए कि मैदान पर ही गालियां देने लगे। पूरा घटनाक्रम नीचे आप देख सकते हैं।
इसलिए आया रोहित को गुस्सा
रोहित शर्मा शायद इस वजह से भी आगबबूला थे क्योंकि ठीक एक गेंद पहले केएल राहुल ने एक आसान कैच टपका दिया था। तब बांग्लादेश को जीत के लिए 46 गेंदों में 32 रन की दरकार थी। शार्दुल की गेंद को मेहदी ने जोरदार शॉट के लिए घुमाया, लेकिन उनके बल्ले पर ठीक से आई नहीं आई और काफी देर तक हवा में रही। फील्डर गेंद तक पहुंच गया था लेकिन विकेटकीपर केएल भी कैच लपकने विकेट के पीछे भागे और जैसे ही बॉल नीचे आई राहुल ने आसान कैच टपका दिया। अगर ये कैच पकड़ा गया होता तो भारत जीत जाता।
What's Your Reaction?