IPL 2024 के जोश के बीच इस क्रिकेटर पर ऑस्ट्रेलियाई महिला ने लगाया रेप का आरोप
<p>IPL 2024 का बुखार क्रिकेटप्रेमियों के सर चढ़ रहा है लेकिन इस बीच, एक बड़ी निराश कर देने वाली खबर आ रही है। बिग बैश लीग 2023-24 में धमाल मचाने वाले भारतीय मूल के एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पर एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने रेप का आरोप लगाया है।दरअसल दिग्गज भारतीय क्रिकेटर पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। युवती की मानें तो क्रिकेटर ने कार में युवती को हवस का शिकार बनाया है।</p>
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार बिग बैश लीग 2023-24 में धमाल मचाने वाले भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट निखिल चौधरी पर एक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों की मुलाकात क्लब में हुई थी। मुलाकात के बाद निखिल उन्हें कार में ले गया और वहां उसने रेप किया। हालांकि निखिल ने युवती के आरोपों का खंडन करते हुए खुद को निर्दोष बताया है।लेकिन अब वह मुश्किल में फंसता नजर आ रहा है। भारतीय मूल के क्रिकेटर ने इस बार बिग बैश लीग में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा था ।
निखिल चौधरी के बारे में
निखिल चौधरी का जन्म पंजाब, भारत में हुआ था। निखिल ने पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेला है, लेकिन अब वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हैं। वह अब ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित टी 20 लीग बैग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस के लिए क्रिकेट खेलते हैं।
निखिल चौधरी ने बिग बैश लीग में अब तक 9 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 6 पारियों में बल्लेबाजी की। इस बीच निखिल ने 154 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट भी लिए।हालाँकि निखिल को अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन जिस तरह से इस बार निखिल ने बिग बैश लीग में प्रदर्शन किया फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही उनको ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह मिलेगी।
What's Your Reaction?