गोवा में पीकर टुन्नः डोंट वरी, घर पहुंचाएंगे बार और रेस्तरां मालिक

<p><em><strong>बार और रेस्तरां मालिकों को नशे में धुत ग्राहकों के लिए अब कैब की व्यवस्था करनी होगी ताकि वे उन्हें घर या होटल तक छोड़ सकें।</strong></em><br /> &nbsp;</p>

गोवा में पीकर टुन्नः डोंट वरी, घर पहुंचाएंगे बार और रेस्तरां मालिक
11-10-2022 - 06:43 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

गोवा में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले बढ़ रहे हैं। इससे होने वाले हादसों को लेकर सरकार गंभीर है। सोमवार को ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने ड्रंक एंड ड्राइव पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में एक नया नियम लागू करने का ऐलान किया है। इसके मुताबिक बार और रेस्तरां मालिकों को नशे में धुत ग्राहकों के लिए अब कैब की व्यवस्था करनी होगी ताकि वे उन्हें घर या होटल तक छोड़ सकें।
गोवा के मंत्री मौविन गोडिन्हो ने कहा कि वह राज्य परिवहन विभाग के अधिकारियों को राज्य में बार और पब के बाहर चैकिंग करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने की घटनाओं को रोकने के लिए रात में महत्वपूर्ण स्थानों पर इंतजार करने का निर्देश देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।