बेंगलूरु: महिला ने टक्कर मारने के बाद दिखाई मिडल फिंगर और युवक को कार के बोनट पर 1 किलोमीटर तक घसीट ले गई..!
<p><em><strong>बेंगलूरु में दो कारों में टक्कर होने के बाद जो हुआ, उसका वीडियो देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए हैं। कार सवार महिला और शख्स में तीखी बहस हुई। युवक ने महिला को रोकने का प्रयास किया तो उसने कार से उस शख्स को करीब एक किलोमीटर तक घसीटा। </strong></em></p>
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाले हादसे की एक घटना सामने आई है। यहां मामूली-सी बात पर कार सवार एक महिला ने एक शख्स को कार के बोनट पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा। बताया जा रहा है कि दोनों की कार में टक्कर हुई थी। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान महिला ने अश्लील इशारा किया था।
घटना ज्ञान भारती नगर क्षेत्र की है। यहां दो कारों की टक्कर हो गई। इसके बाद श्वेता नाम की महिला की दूसरी कार के चालक दर्शन नाम के व्यक्ति से बहस हो गई। आरोप है कि इसी दौरान श्वेता ने दर्शन को बीच की उंगली दिखाकर अश्लील संकेत किया। इस पर आपत्ति जताते हुए दर्शन महिला की गाड़ी रोककर उससे बात करने के लिए गया। गुस्से में महिला ने उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। खुद को बचाते हुए दर्शन उसकी कार के बोनट पर आ गया। इस दौरान महिला ने उसे अपनी कार के बोनट पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा। इसके बाद कार रुकी। इस दौरान दर्शन और उसके साथियों ने कार में तोड़फोड़ की। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई जा रही है।
What's Your Reaction?