लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में जनता पर सौगातें बरसाएगी भजनलाल सरकार

<p>लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही चुनावी बिसात बिछाई जा रही हैं। प्रदेश में कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देने की तैयारी है। इसके लिए जहां सरकार तेजी दिखा रही है, वहीं सिस्टम भी इनको तेजी से पूरा कराने में जुट गया है।</p>

लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में जनता पर सौगातें बरसाएगी भजनलाल सरकार
12-02-2024 - 08:07 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही चुनावी बिसात बिछाई जा रही हैं। प्रदेश में कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देने की तैयारी है। इसके लिए जहां सरकार तेजी दिखा रही है, वहीं सिस्टम भी इनको तेजी से पूरा कराने में जुट गया है। अब तक जिन परियोजनाओं का काम काफी सुस्ती से चल रहा था।
अचानक उनमें तेजी आ गई है। राजस्थान में भजनलाल सरकार लोगों को लुभाने के लिए अब प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और उद्घाटन का दौर शुरू होगा। ये दौर फरवरी के आखिरी सप्ताह से चुनाव आचार संहिता तक चल सकता है। इसके लिए बकायदा नगरीय विकास विभाग (यूडीएच) ने प्रदेश की सभी नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद), यूआईटी, विकास प्राधिकरण, हाउसिंग बोर्ड समेत अन्य संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे है। इसमें उन प्रोजेक्ट्स की डिटेल मांगी है, जो फरवरी में या तो पूरे हो रहे हो या जिनका काम शुरू किया जा सकता है। 
अधिकारियों को दिए निर्देश
दरअसल पिछले दिनों यूडीएच के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने प्रदेश की सभी निकाय संस्थाओं की रिव्यू बैठक की। इसमें संस्थाओं के रेवेन्यू, ऑनलाइन दर्ज हुए प्रकरणों की पेंडेंसी, बंद या चालू प्रोजेक्ट्स के स्टेट्स को जाना था। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अगले सप्ताह तक अपने-अपने क्षेत्र के उन प्रोजेक्ट्स के प्रस्ताव भिजवाएं, जिनका शिलान्यास या उद्घाटन फरवरी में किया जा सकता है। राजधानी जयपुर में भजनलाल सरकार दो बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरूआत कर सकती है। 
एलीवेटेड रोड के फेज-2 का लोकार्पण
सबसे पहले झोटवाड़ा में बन रहे एलीवेटेड रोड के फेज-2 का लोकार्पण है। गहलोत सरकार के समय इस प्रोजेक्ट के फेज-1 का लोकार्पण हुआ था, जिसमें 1540 किलोमीटर हिस्से को शुरू किया जा चुका है। अब दूसरे हिस्से (पंचायत भवन झोटवाड़ा से पुरानी झोटवाड़ा पुलिया के मध्य तक 740 मीटर लम्बे) को फरवरी के आखिरी तक शुरू किया जा सकता है। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। 
रोटरी का भी हो सकता है शिलान्यास 
इसके अलावा सरकार ओटीएस पुलिया के पास प्रस्तावित ट्रैफिक फ्री जंक्शन के तहत बनने वाले केबिल ब्रिज और दोनों तरफ बनने वाले रोटरी का भी शिलान्यास कर सकती है। इस प्रोजेक्ट की टेण्डर प्रक्रिया पूरी होने के बाद गहलोत सरकार के समय इस प्रोजेक्ट का काम शुरू होने से पहले ठंडे बस्ते में डाल दिया था। 
2900 से ज्यादा मकानों की योजनाएं
इसी तरह राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में बने गेस्ट हाउस और पीआरएन साउथ एरिया में बिछाई गई पीने के पानी की लाइन के फेज-1 का भी शुभारंभ किया जा सकता है। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड इस महीने जयपुर, जोधपुर समेत कई शहरों में 2900 से ज्यादा मकानों की योजनाएं लाॅन्च कर सकता है। इसकी लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इन योजनाओं को बोर्ड ने सरकार की 100 दिन कार्य योजना में भी शामिल किया है। इसमें सबसे ज्यादा मकान जोधपुर में बनाना प्रस्तावित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।