स्टार ओलंपियन के बदले बाइडेन ने छोड़ा ‘मौत का सौदागर’, अमेरिका-रूस के बीच कैदियों की रिहाई

<p><em><strong>दुनिया में कथित तौर पर प्रतिबंधित संगठनों को हथियार बेचने के लिए कुख्यात 55 साल का विक्टर बाउट एक प्लेन से उतरा तो दूसरी प्लेन से उतरीं 2 बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ब्रिटनी ग्रिनर। एयरपोर्ट पर इन दोनों की नजरें कुछ पल के लिए मिली भी। अमेरिकी बास्केटबॉल प्लेयर ब्रिटनी रूस की कैद में थीं।</strong></em></p>

स्टार ओलंपियन के बदले बाइडेन ने छोड़ा ‘मौत का सौदागर’, अमेरिका-रूस के बीच कैदियों की रिहाई
10-12-2022 - 06:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

यूक्रेन युद्ध की गरमा-गरमी के बीच रूस और अमेरिका ने 2 हाई प्रोफाइल कैदियों की अदला-बदली की है। अमेरिका की स्टार बास्केटबॉल प्लेयर ब्रिटनी ग्रिनर को रूस ने छोड़ा है और अमेरिका ने ‘मौत का सौदागर’ के नाम से कुख्यात हथियारों के अवैध रूसी विक्रेता विक्टर बाउट को रिहा किया है। 32 साल की ग्रिनर और 55 साल के विक्टर बाउट की रिहाई अमेरिका और रूस के संबंधों का अहम मोड़ है।  अमेरिकी नागरिक ग्रिनर को इसी साल फरवरी में रूस में ड्रग्स चार्जेज के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जबकि विक्टर बाउट अमेरिका में 25 साल की कैद की सजा काट रहा था। समाचार एजेंसियों के अनुसार कैदियों की ये अदला-बदली कतर में अबू-धाबी एयरपोर्ट पर हुई। रूसी मीडिया की ओर से जारी वीडियो में एयरपोर्ट पर ग्रिनर और बाउट एयरपोर्ट पर एक-दूसरे के बगल से निकलते हुए दिख रहे हैं। ग्रिनर की पहचान बन चुके उनके घंुघराले बाल कटे हुए थे, जबकि बाउट तेजी में दिख रहा था। एयरपोर्ट में ही दोनों एक-दूसरे प्लेन की ओर बढ़ गए, जहां से वे अपने-अपने देशों की ओर रवाना हो गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।