कर्नाटक: चोर खेत से 60 बोरियों में भरकर ले गए 2.5 लाख के टमाटर

<p><em><strong>कर्नाटक में एक महिला के खेत से 2.5 लाख रुपए के टमाटर चोरी हो गए। चोर 4 जुलाई की रात हासन जिले के गोनी सोमनहल्ली गांव में पहुंचे और खेत से 50-60 बोरे टमाटर लेकर फरार हो गए। महिला किसान धारिणी की शिकायत पर हलेबीडु थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया है।</strong></em></p>

कर्नाटक: चोर खेत से 60 बोरियों में भरकर ले गए 2.5 लाख के टमाटर
07-07-2023 - 02:54 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पीड़ित महिला किसान धारिणी ने कहा कि चोरी तब हुई जब टमाटर की कीमत 120 रुपए प्रति किलो से ऊपर थी और धारिणी फसल काटकर बेंगलुरु के बाजार में ले जाने की तैयारी कर रही थी। धारिणी ने बताया कि उसने कर्ज लेकर टमाटर की फसल उगाई थी। शिकायतकर्ता धारिणी के मुताबिक उसे सेम की फसल में घाटा हुआ था, इसके बाद उसने टमाटर उगाने के लिए कर्ज लिया था। संयोग से फसल अच्छी हुई, कीमतें भी ज्यादा थीं।
पहली बार टमाटर की चोरी
हलेबीडु पुलिस ने कहा- हमने सुपारी और बाकी कॉमर्शियल फसलों की चोरी के बारे में सुना था, लेकिन कभी नहीं सुना कि किसी ने टमाटर चुराए हों। यह पहली बार है कि हमारे पुलिस स्टेशन में ऐसा कोई मामला दर्ज किया गया है। धारिणी के बेटे ने भी राज्य सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।
कर्नाटक में भी टमाटर के दाम आसमान छू रहे
दरअसल धारिणी ने अपने परिवार के साथ दो एकड़ जमीन पर टमाटर उगाए थे। बाकी राज्यों की तरह कर्नाटक में भी पिछले दिनों टमाटर की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ीं। बेंगलुरु में टमाटर की कीमतें 101 से 121 रुपए प्रति किलो तक है।
तापमान बढ़ने से चढ़ी कीमतें
ऊंची कीमतों का जिम्मेदार मार्च और अप्रैल में अचानक तापमान बढ़ने को ठहराया गया है। इस गर्मी से टमाटर की फसलों पर कीटों का हमला हुआ, जिससे पैदावार में कमी आई और बाजार में कीमत बढ़ गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।