पृथ्वी शॉ सेल्फी मामलाः झगड़े के बाद अंधेरी कोर्ट ने सपना गिल को 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा..!
<p><em>बुधवार, 16 फरवरी रात की एक घटना,जो भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ परेशानी का सबब बन गयी। गये तो थे वे पांच सितारा होटल में पार्टी मनाने लेकिन वहां उनके कुछ कथित फैंस सेल्फी लेने लगे। मना करने पर झगड़ा इतना बढ़ा कि बेसबॉल के बल्ले से हमले की नौबत आ गयी। मामले में झगड़ने वाली सपना गिल को अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें आज 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में कुल 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। सभी पर हिंसा करने और जबरन उगाही का मामला दर्ज हुआ है। </em></p>
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरा मामला मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित एक होटल के पास का है। कथित तौर पर सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद के बाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के वकील का कहना है कि भारतीय क्रिकेटर डिनर के लिए होटल गए थे। यहां सपना गिल और शोभित ठाकुर ने पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने की बात कही। इस पर पृथ्वी तैयार हो गए लेकिन फिर कुछ देर बाद सपना गिल और शोभित ठाकुर कुछ और लोगों के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंच गए। पृथ्वी शॉ ने इस बार मना कर दिया। सेल्फी लेने आए लोग मानने को तैयार नहीं थे। इस पर पृथ्वी शॉ ने मैनेजर को बुलाकर उन्हें होटल से बाहर करा दिया।
पृथ्वी शॉ ने लगाए ये आरोप
पृथ्वी शॉ के वकील ने यह भी कहा है कि इसके बाद पृथ्वी अपनी कार लेकर वहां से निकल गए। इस दौरान सपना गिल और शोभित ठाकुर ने अपने साथियों के साथ उनका पीछा किया। रेड लाइट पर जब पृथ्वी ने कार रोकी तो आरोपितों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। इससे उनकी कार को भी नुकसान हुआ है। आरोप है कि सपना गिल और उसके साथियों ने पृथ्वी से 50 हजार रुपये ऐंठने की भी कोशिश की। यही नहीं पृथ्वी शॉ पर झूठे केस लगाने की भी धमकी दी गई।
सपना गिल हुईं गिरफ्तार
पृथ्वी शॉ के साथ हुई इस घटना को लेकर उनके दोस्त आशीष यादव ने ओशिवारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ IPC की धारा 143, 148, 149, 384, 437, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी। फिलहाल इस मामले में सपना गिल की गिरफ्तारी हुई है। रिपोर्ट लिखे जाने तक पुलिस सपना गिल को अंधेरी कोर्ट ले गयी है।
पृथ्वी शॉ पर नशे में होने का आरोप
वहीं, सपना और उसके दोस्त का कहना है कि वे लोग पार्टी करने गए थे लेकिन पृथ्वी शॉ के दोस्तों ने उनके साथ क्लब में मारपीट की। उनका कहना है कि वे लोग पृथ्वी के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी शॉ ने उनका फोन छीनकर फेंक दिया और धक्का दे दिया। सपना गिल के वकील ने पृथ्वी शॉ पर नशे में होने का आरोप लगाया है।
कौन हैं सपना गिल
सपना के वकील का कहना है कि पृथ्वी ने अपनी ‘प्रतिष्ठा और हैसियत का दुरुपयोग’ करते हुए बेसबॉल के बैट से सपना पर हमला किया था। सपना गिल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2,21,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके रील्स पर हजारों में व्यू आते हैं। सपना गिल साल 2017 में आई भोजपुरी फिल्म मेरा वतन और साल 2021 में आई काशी अमरनाथ में भी काम कर चुकी हैं।
What's Your Reaction?