इंडोनेशिया में खिला दुनिया का सबसे बड़ा फूल, सुगंध की जगह दुर्गंध
<p>इस फूल का नाम रैफलेसिया है। पूरा खिलने पर इस फूल का व्यास तीन फीट तक हो सकता है।</p>
जकार्ता: इंडोनेशिया में एक आदमी को जंगल में ट्रैकिंग के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा फूल मिला है। इस फूल का नाम रैफलेसिया है। पूरा खिलने पर इस फूल का व्यास तीन फीट तक हो सकता है। बाकी फूलों की तरह इसमें से सुगंध की जगह सड़ी लाश जैसी दुर्गंध आती है। इंडोनेशिया के सुमात्रा में पाया जाने इस फूल को 'मुर्दा पौधा' कहा जाता है। पूर्ण रूप से खिलने के बाद इसका वजन 7 किलोग्राम तक हो सकता है। रैफलेसिया की करीब 20 प्रजातियां पूरी दुनिया में मौजूद हैं, जिनमें से आठ इंडोनेशिया और मलेशिया में पाई जाती हैं।
विलुप्त हो रहा है यह फूल
यह फूल दुर्लभ प्रजाति का माना जाता है। पूर्ण रूप से खिलने के बाद यह चार फीट तक बड़ा हो सकता है। इन फूलों के पौधे केवल इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर पैदा होता है। सुमात्रा में लगातार जंगल खत्म हो रहे हैं जिससे यह पौधा अब विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। अब इन्हें बचाने के लिए दुनियाभर में प्रयास किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?