जयपुर मेट्रो का फेज 1-सी: बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक निर्माण की मंजूरी 

<p><em><strong>जयपुर मेट्रो के फेज 1-सी के निर्माण के बाद बड़ी चौपड़ से दिल्ली-आगरा हाइवे पर ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो का संचालन हो सकेगा</strong></em></p>

जयपुर मेट्रो का फेज 1-सी: बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक निर्माण की मंजूरी 
22-11-2022 - 07:22 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर मेट्रो के फेज 1-सी के निर्माण के लिए सरकार ने 993.51 करोड़ रूपए मंजूर किए हैं। यह फेज बड़ी चौपड़ को ट्रांसपोर्ट नगर से जोड़ेगा, जिसकी कुल लंबाई 2.85 किलोमीटर है। इसमें 2.26 किमी भूमिगत एवं 0.59 किमी एलिवेटेड भाग रहेगा। 
प्रस्ताव के अनुसार, जयपुर मेट्रो के फेज 1-सी के निर्माण के बाद बड़ी चौपड़ से दिल्ली-आगरा हाइवे पर ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो का संचालन हो सकेगा। इससे शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और लोगों को दिल्ली-आगरा हाइवे तक मेट्रो की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। 
विरासत को रखा जाएगा संरक्षित
राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भूमिगत निर्माण के लिए अत्याधुनिक मेट्रो रेल प्रौद्योगिकी का उपयोग करके चारदीवारी की विरासत को संरक्षित रखा जाए।  
दो फेज के निर्माण की मंजूरी
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में जयपुर मेट्रो का विस्तार करते हुए फेज 1-सी एवं फेज 1-डी के निर्माण की घोषणा की गई थी। अक्टूबर, 2022 में जयपुर मेट्रो के फेज 1-डी के निर्माण के लिए 204.81 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वर्तमान में जयपुर में मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मेट्रो संचालित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।