भारत, चीन, नेपाल में रात को भूकंप, झटकों से नेपाल में मकान गिरने से 8 की मौत

<p><em><strong>मंगलवार, 8 नवंबर की रात करीब 2 बजे</strong><strong>&nbsp;भारत-चीन और नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। 6.3 रिएक्टर पैमाने पर आये इस भूकंप से नेपाल में घर गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। भूकंप के तेज झटके की दहशत के चलते आधी रात घरों के अंदर सो रहे लोग अपने घरों से बाहर निकल गए तो कहीं ऑफिस में काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे बाहर की ओर खुले में भागे।</strong></em></p>

भारत, चीन, नेपाल में रात को भूकंप, झटकों से नेपाल में मकान गिरने से 8 की मौत
09-11-2022 - 10:25 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

वहां पर एक के बाद एक तीन झटके आए. पहली बार 8 बजकर 52 मिनट पर, दूसरी बार 9 बजकर 41 मिनट पर और तीसरी बार 1 बजकर 57 मिनट पर आए झटके ने 2015 के हादसे की याद दिला दी. 

दिल्ली-एनसीआर के साथ ही, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सुबह 6.27 बजे फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। वहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। भूकंप के कारण फिलहाल भारत में किसी जान-माल के नुकसान सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 8 नवंबर सुबह 4:37 बजे से लेकर 9 नवंबर की सुबह 6:27 बजे तक उत्तर भारत ने भूकंप के 3 झटके महसूस किए गये।  इसमें सबसे तेज भूकंप के झटके 8 और 9 नंवबर के मध्य रात 01:57 बजे महसूस हुए। इसका केंद्र नेपाल में था और यह केंद्र उत्तराखंड  के पिथौरागढ़ से महज 90 किलोमीटर दूर था। इसके बाद सुबह फिर से भूकंप आया, जिसका केंद्र पिथौरागढ़ ही रहा। जिस वक्त भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर में लगे उस वक्त अधिकतर लोग सोए हुए थे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली व एनसीआर में देर रात 2 बजे आए भूकंप से पहले उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई थी। इसका केंद्र उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर बताया गया था।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।