बिन हेलमेट स्टार्ट नहीं होगी बाइक, जबर्दस्त जुगाड़

<p><em>उसने ऐसी सेंसरयुक्त बाइक बना दी जो बिना हेल्मेट पहने स्टार्ट ही नहीं होती है। बाइक की खासियत यही है कि यह हेल्मेट पहनने के बाद स्टार्ट हो जाती है और हेल्मेट उतारते ही फिर से बंद भी हो जाती है।</em></p>

बिन हेलमेट स्टार्ट नहीं होगी बाइक, जबर्दस्त जुगाड़
17-12-2022 - 12:30 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुपहिया वाहन यदि गलती से दुर्घटनाग्रस्त हो जाए और उस पर सवार व्यक्ति ने हेल्मेट ना पहना तो अक्सर उसकी जान पर बन आती है। सड़क हादसों में होने वाली मौतों में बड़ी संख्या बिना हेल्मेट पहने वाहन चलाने वालों की होती है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक विद्यार्थी इस बात से इतना आहत है कि उसने ऐसी सेंसरयुक्त बाइक बना दी जो बिना हेल्मेट पहने स्टार्ट ही नहीं होती है। बाइक की खासियत यही है कि यह हेल्मेट पहनने के बाद स्टार्ट हो जाती है और हेल्मेट उतारते ही फिर से बंद भी हो जाती है।

सीतापुर शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र अरुण कुमार हाईस्कूल का छात्र है। छात्र अरुण के मुताबिक, इस सेंसर युक्त हेलमेट को बनाने में दो वायरलेस डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी कीमत तकरीबन 400 रुपये है। इस डिवाइस को एक हेलमेट में लगाया गया है और एक डिवाइस को गाड़ी के इंजन की बैटरी से फिट किया गया है। इस हेलमेट के अंदर एक पुश बटन है, जिसे पहनने के बाद पुश बटन में करंट आ जाता है और रिले एक्टिव होते ही बाइक स्टार्ट होने के लिए तैयार हो जाती है। इस हेलमेट को इसे सिर से उतारते ही बाइक अपने आप बंद हो जाती है।

छात्र ने बताया कि इस उपकरण को बनाने के लिए उसने यूट्यूब का सहारा तो लिया ही साथ में कई अन्य लोगों की मदद भी ली। छात्र का कहना है कि यह सेंसर युक्त हेल्मेट अगर मार्केट में और गाड़ी की कंपनियां उतार दे तो सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। छात्र अरुण ने कॉलेज में लगने वाली प्रदर्शनी में इसका प्रदर्शन किया था। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने उसकी सराहना की थी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।