भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने नामी धावक उसेन बोल्ट को पछाड़ा..!
<p><em>वर्ल्ड एथलेटिक्स की एक स्टडी को मानें तो भाला फेंकने के भारतीय ओलंपिक चैपियन नीरज चोपड़ा ने जमैका के नामी धावक उसे बोल्ट पछाड़ दिया है।</em></p>
भाला फेंकने या किसी दौड़ की प्रतियोगिता में नहीं बल्कि पत्र-पत्रिकाओं में सर्वाधिक दिखने और छपने वाले एथलीटों के मामले में।
उल्लेखनीय है कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में ऐतिहासिक गोल्ड जीतने के बाद विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी ख्याति और बढ़ा दी थी। टोक्यो में जेवलिन थ्रो का गोल्ड जीतने के साथ ही नीरज ट्रैक एंड फील्ड में मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए थे।
स्टडी के मुताबिक जहां तक मीडिया कवरेज की बात है तो चोपड़ा को लेकर 812 आलेख प्रकाशित हुए। उनके बाद जमैका की तिकड़ी इलेन थॉम्पसन-हेराह (751), शेली-एन फ्रेजर-प्रिस (698) और शेरिका जैक्सन (679) का नंबर आता है। करिश्माई उसेन बोल्ट 574 आलेख के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर रहे हैं। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने विभिन्न एशियाई पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान इन आंकड़ों को जारी किया गया। ये आंकड़े जर्मनी स्थित मीडिया मॉनिटरिंग फर्म यूनिसेप्टा ने उपलब्ध कराये हैं।
को ने कहा, ‘मैं उसेन बोल्ट को खारिज नहीं कर रहा हूं। वह हमारे खेल के आइकन हैं लेकिन इससे (चोपड़ा इस सूची में सबसे आगे हैं) पता चलता है कि हम अपना दायरा बढ़ा रहे हैं। हम अब केवल एक एथलीट को लेकर बात नहीं कर रहे हैं। हमारे पास ऐसे एथलीटों की संख्या बहुत ब़ड़ी है।’
What's Your Reaction?