लम्पी पर लड़ाई को लेकर भाजपा हमलावर, सतीश पूनिया को पुलिस ने धक्का मारकर गिराया, अरुण चतुर्वेदी के हाथ में फ्रेक्चर

लम्पी पर लड़ाई को लेकर भाजपा हमलावर, सतीश पूनिया को पुलिस ने धक्का मारकर गिराया, अरुण चतुर्वेदी के हाथ में फ्रेक्चर
21-09-2022 - 10:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में लगातार फैल रहे लम्पी संक्रमण की रोकथाम में विफल रहने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। 20 सितंबर को सुबह साढ़े 11 बजे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय से विधानसभा की ओर कूच किया। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया इनका नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस ने 22 गोदाम सर्किल के पास सहकार मार्ग पर ही बेरिकेड्स लगा दिये थे। घेराव करने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ता बेरिकेड्स को तोडक़र आगे बढने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक खदेड़ा गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को पुलिस ने धक्का मारा जिससे वे नीचे गिर गए। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के हाथ में तो फ्रैक्चर हो गया।

सतीश पूनिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से हजारों कार्यकर्ता विधानसभा घेरने के लिए लिए निकले। पुलिस ने समझाइश करके उन्हें रोकना चाहा लेकिन भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए बेरिकेड्स तोडक़र आगे बढऩे वालों को धक्के देकर पीछे की ओर धकेला।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतीश पूनिया ने कहा कि यह सरकार गायों की हत्यारी सरकार है। उसने संसाधन होने के बावजूद भी लम्पी की रोकथाम के पर्याप्त इंतजाम नहीं किया। पूनिया बोले कि अभी श्राद्ध चल रहे हैं और गायों की हत्यारी सरकार का आगामी विधानसभा चुनाव में स्थायी श्राद्ध हो जाएगा। राजस्थान के साथ पूरे भारत से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।