तालिबान की चीन पर डिजिटल स्ट्राइक! वजह जानकर हंसे बिना नहीं रह पाएंगे

तालिबान की चीन पर डिजिटल स्ट्राइक! वजह जानकर हंसे बिना नहीं रह पाएंगे
21-09-2022 - 09:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अमेरिका और  भारत तो अपनी जगह चीन को छठी का दूध याद दिला ही रहे हैं लेकिन अब तो अफगानिस्तान की स्वघोषित सरकार ने भी चीन पर डिजिटल स्ट्राइक कर डाली है। अफगानिस्तान की इस तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के दोस्त चीन के पॉपुलर ऐप्स पर बैन लगा दिया है। तालिबान की तरफ से ऐलान किया गया है कि उसकी तरफ से प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड के मोबाइल वर्जन पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसे पबजी के नाम से जाना जाता है।
जानें क्यों लगाया गया प्रतिबंध
तालिबान की तरफ से टिकटॉक और पबजी के बैन के पीछे दी गई दलील को सुनकर हंसी आ जाएगी। बता दें कि तालिबान पर खुद हिंसा फैलाने आरोप लगते रहे हैं लेकिन अब तालिबान का मानना है कि टिकटॉक और पबजी देश में हिंसा को बढ़ावा दे रहा है, जिसकी वजह से उसे बैन किया जा रहा है। अफगानिस्तान के टेलिकम्युनिकेशन मंत्री और शरिया लॉ इन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मीटिंग की है। इस मीटिंग के बाद तालिबान ने टिकटॉक और पबजी जैसे चीनी ऐप्स को देश में अगले 90 दिनों के अंदर बैन करने का आदेश दिया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।