राहुल के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, रविशंकर प्रसाद बोले, उन्होंने सोच समझकर किया पिछड़े समाज का अपमान..!
<p><em>पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्नसाद ने राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए </em><em>कहा, ' उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे बहुत सोच-समझकर बोलते हैं, </em><em>इसका अर्थ है कि उन्होंने जानबूझ कर पिछड़े समाज का अपमान किया है। उन्होंने पिछड़े समाज को गाली दी थी। जब उनसे कोर्ट ने पूछा था कि वे माफी मांगना चाहते हैं, </em><em>तो उन्होंने कहा कि वे इसके लिए माफी नहीं मांगेगे इसीलिए कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार दो साल की सजा होते ही संसद सदस्यता रद्द की जा सकती है </em><em>इसीलिए राहुल गांधी की भी सदस्यता चली गई।'</em></p>
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद करार देते हुए कहा, राहुल गांधी ने जानबूझ कर पिछड़ों का अपमान किया और भाजपा इस अपमान के बदले देश भर में राहुल गांधी के विरुद्ध जबरदस्त आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी को 2019 में दिए गए उनके एक भाषण पर सजा हुई है। उन्होंने कहा था कि सारे मोदी चोर क्यों होते हैं।
रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘देशभर में 32 लोग अयोग्य करार दिए गए हैं, इसमें 6 लोग भाजपा के भी हैं। राहुल गांधी नाखून कटाकर शहीद होना चाहते हैं। इस प्रकरण को भुनाने की कोशिश की जा रही है।’ भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में लाभ लेने के लिए राहुल गांधी को बलिदानी बताने की सोची समझी साजिश है या फिर कांग्रेस में कोई अलग साजिश चल रही है, राहुल गांधी हटाओ कांग्रेस बचाओ…’
What's Your Reaction?