कर्नाटक में टूटा सुरक्षा घेराः पीएम मोदी की गाड़ी के पास पहुंचा युवक, एजेंसियों ने दबोचा

<p><em><strong>पीएम मोदी की कर्नाटक के दावणगेरे में आयोजित रैली के दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई है। पीएम की गाड़ी के पास एक शख्स दौड़ता हुआ पहुंच गया, जिससे हड़कंप मच गया।</strong></em></p>

कर्नाटक में टूटा सुरक्षा घेराः पीएम मोदी की गाड़ी के पास पहुंचा युवक, एजेंसियों ने दबोचा
25-03-2023 - 10:09 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एक बार फिर से बड़ी चूक सामने आई है। कर्नाटक के दावणगेरे में आयोजित रैली के दौरान पीएम की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना फिर से सामने आई है। दावणगेरे में पीएम की रैली के दौरान एक शख्स पीएम की गाड़ी की तरफ दौड़ते हुए पहुंच गया। शख्स ने पीएम मोदी तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसको पकड़ लिया। मौके पर काफी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद थे फिर भी यह शख्स सुरक्षा घेरे को धता बताते हुए पीएम के काफी करीब पहुंच गया।
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है और कड़ी पूछताछ की जा रही है। उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। तीन महीने के भीतर दूसरी बार पीएम की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना से हड़कंप मच गया है। 
दावणगेरे में पीएम मोदी का रोड शो निकाला जा रहा था और इसे लेकर सड़क के दोनों तरफ काफी भीड़ जुटी थी और नारेबाजी चल रही थी। इसी बीच, एक शख्स भागता हुआ पीएम तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था। शख्स पीएम की गाड़ी के पास तक पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि वह पीएम के काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था। बता दें कि इससे पहले जनवरी में भी कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक बच्चा पीएम के काफी करीब आ गया था।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।