ब्लू टिक हो या न हो, ट्विटर के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली..! जल्द ही मस्क कर सकते हैं एलान
<p><em><strong>एलन मस्क के ट्विटर पर टेक ओवर के बाद ये सोशल मीडिया प्लेटफार्म काफी चर्चा में बना हुआ है. मस्क हर दिन कुछ न कुछ बदलाव करने में लगे हुए हैं।</strong></em></p>
अगर आप ट्विटर यूजर हैं और आपके पास ब्लू टिक नहीं है तब भी आपको शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। ट्विटर की कमान हाथ में आते ही एलन मस्क ने कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए थे, सबसे पहले तो उन्होंने ट्विटर की उच्च पोस्ट पर बैठे भारतीयों को कम्पनी से बहार का रास्ता दिखाया और उसके बाद जिन यूजर्स के पास ब्लू टिक का मार्क है उन्हें झटका दिया। मस्क ने एलान किया था कि ब्लू टिक यूजर्स को करीब 650 रुपये प्रति माह का भुगतान करना होगा। ब्लू टिक यूजर्स इस फैसले से सकते में थे कि अब खबरें आ रहीं हैं कि यदि आप ब्लू टिक यूजर नहीं हैं तब भी आपको ट्विटर को इस्तेमाल करने के लिए शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है।
एलन के टेक ओवर के बाद चर्चा में है ट्विटर
एलन मस्क के ट्विटर पर टेक ओवर के बाद ये सोशल मीडिया प्लेटफार्म काफी चर्चा में बना हुआ है. मस्क हर दिन कुछ न कुछ बदलाव करने में लगे हुए हैं। खबरें तो ये भी सामने आ रही हैं कि ट्विटर में नौकरी करने वाले कई एम्प्लॉय को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि मस्क ने एक गर्भवती को नौकरी से निकाल दिया। जिसने मस्क से कोर्ट में मिलने की बात तक कह दी।
What's Your Reaction?