मास्टर ब्लास्टर राजस्थान में...! खुद गाड़ी ड्राइव कर पहुंचे जयपुर से रणथंभौर
<p><em><strong>जयपुर एयरपोर्ट पर सचिन की काफी शानदार लुक में तस्वीरें वायरल हो रही हैं।</strong></em></p>
मास्टर ब्लास्टर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर तीन दिन के लिए राजस्थान में हैं। वे पत्नी अंजलि तेंदुलकर का जन्मदिन सेलिब्रेट करने रणथंभौर पहुंचे हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर सचिन की काफी शानदार लुक में तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
जयपुर एयरपोर्ट से खुद चलाई कार
तेंदुलकर मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद यहां फैंस से मुलाकात करने के बाद खुद कार ड्राइव करके सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर पहुंच गए।
नन्हें फैन से मुलाकात
राजधानी जयपुर के एयरपोर्ट पहुंचते ही उनसे मिलने वालों का यहां तांता लग गया। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने अपने नन्हें फैन से भी मुलाकात की। एयरपोर्ट पर बच्चे ने तेंदुलकर के पैर छुए तो तेंदुलकर ने आशीर्वाद देने के लिए अपना हाथ उसके सिर पर रख दिया।
रणथंभौर में भी हुआ खास स्वागत
इसके बाद जब सचिन तेंदुलकर रणथंभौर पहुंचे तो स्थानीय एसडीएम कपिल शर्मा ने उनका स्वागत किया। इधर, सचिन तेंदुलकर के 3 दिन के प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पत्नी अंजलि का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे सचिन
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ रणथंभौर पहुंचे हैं। वह रणथंभौर में ही अंजलि का जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। 10 नवंबर को अंजली तेंदुलकर का जन्मदिन है।
तीन दिनों तक तेंदुलकर रणथंभौर में ही रहेंगे
जानकारी के अनुसार इस दौरान वे रणथंभौर नेशनल पार्क का भी भ्रमण करेंगे। वहीं वर्तमान में रणथंभौर के होटल सवाई विलास में ठहरे हुए हैं। सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी आगामी 3 दिनों तक रणथंभौर में रहेंगे।
What's Your Reaction?