नेशनल टैक्सेशन अवाॅर्ड-2022ः राजस्थान ने जीते दो स्वर्ण पुरस्कार
<p><em><strong>राजस्थान सरकार को स्टेट वैट श्रेणी में भी प्रथम स्थान आने पर गोल्ड़ अवार्ड प्रदान किया गया है।</strong></em></p>
टैक्स इण्डिया ऑनलाइन की ओर से नेशनल टैक्सेशन अवार्ड-2022 में राजस्थान को कर प्रबंधन में सबसे अधिक सुधारवादी राज्य एवं एसजीएसटी-वैट कैटेगरी श्रेणियों में ‘गोल्ड अवार्ड‘ प्रदान किया गया। दिल्ली में आयोजित समारोह में हरियाणा राज्य के उप मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला एवं राज्य सभा सदस्य सुशील मोदी द्वारा दिये गये इस अवार्ड को राज्य सरकार की ओर से वित्त विभाग की संयुक्त शासन सचिव, वित्त (कर) ने ग्रहण किया। उड़ीसा राज्य को इस श्रेणी में रजत तथा हरियाणा, तमिलनाडु तथा बिहार को जूरी अवार्ड प्रदान किया गया।
राजस्थान सरकार को स्टेट वैट श्रेणी में भी प्रथम स्थान आने पर गोल् अवार्ड प्रदान किया गया है। उड़ीसा राज्य को इस श्रेणी में रजत तथा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ को जूरी अवाॅर्ड प्रदान किया गया।
What's Your Reaction?