"जैसे मेरी बेटी को मारा,वैसी ही सजा मिले उसके कातिल को..." श्रद्धा के पिता ने पहली बार की आफताब की सजा की मांग..! 

<p><em><strong>श्रद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब आमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। वहीं आज श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और उनसे न्याय की गुहार लगाई..</strong></em></p>

"जैसे मेरी बेटी को मारा,वैसी ही सजा मिले उसके कातिल को..." श्रद्धा के पिता ने पहली बार की आफताब की सजा की मांग..! 
10-12-2022 - 12:12 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 उपमुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात के बाद श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी और कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में पूर्ण न्याय का आश्वासन दिया है।

श्रद्धा हत्याकांड पर पिता विकास वालकर ने कही ये बात
मीडिया से मुखातिब होते हुए विकास वॉकर ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने भी उन्हें भरोसा दिया कि आरोपी किसी हाल में बच नहीं पाएगा और पुलिस उसके खिलाफ जल्द ही सभी सबूत इकट्ठा कर अदालत में पेश करेगी। इस दौरान विकास वॉकर ने कहा कि श्रद्धा की मौत से हमारा पूरा परिवार काफी दुखी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ‘बेटी की हत्या के कारण मेरी मनोस्थिति भी काफी खराब हुई है।’

विकास वॉकर ने मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विकास वॉकर ने मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धा की शिकायत पर अगर उस समय पुलिस ने गौर कर लिया होता तो आज शायद उनकी बेटी जिंदा होती। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी आफताब पूनावाला ने जिस बेरहमी से मेरी बेटी की हत्या की, उसको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों को 18 साल का (बालिग) होते ही जो कानूनी आजादी मिल जाती है, उसमें संशोधन करने की जरूरत है। इसी कानून की वजह से मुझे आज यह दर्द झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आफताब को फांसी होनी चाहिए।

ये है पूरा मामला
बता दें कि श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर को आरोपी आफ़ताब को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पूछताछ में आफताब ने बताया कि 18 मई को श्रद्धा और उसके बीच घरेलू खर्च को लेकर झगड़ा हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ा कि उसने श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके बाद शव के 35 टुकड़े कर दिए। वहीं इस मामले का खुलासा तब हुआ जब श्रद्धा के पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।