गुजरात में पहले चरण के लिए 89 सीटों पर वोटिंग आज, 788 उम्मीदवार मैदान में 

<p><em><strong>गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार 1 दिसंबर को राज्य की 89 विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।</strong></em></p>

गुजरात में पहले चरण के लिए 89 सीटों पर वोटिंग आज, 788 उम्मीदवार मैदान में 
01-12-2022 - 07:01 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर गुरुवार (1 दिसंबर) को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर मतदान के ठीक एक दिन पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि आयोग प्रदेश में फाइन एंड फेयर इलेक्शन कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वोटर्स से अपील करते हुए कहा कि राज्य की जनता अपने घर से बाहर निकलें और राज्य की खुशहाली के लिए मतदान केंद्रों में जाकर मतदान करें। 
पहले चरण के इस चुनाव में कुल 788 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है और गुरुवार को कुल 25,430 पोलिंग स्टेशन पर वोट डाले जाएंगे। गुरुवार को 25,430 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच मतदान होगा। पहले चरण में जिन 89 सीटों पर मतदान होगा उनमें से 48 पर बीजेपी ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस के खाते में 40 सीटें गई थीं और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी।
पहले चरण में कुल 788 उम्मीदवारों में से 70 महिला प्रत्याशी हैं जिनमें से बीजेपी की नौ, कांग्रेस की छह और आप की पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं। कई वीआईपी नेताओं की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है। इन नेताओं में जामनगर उत्तर से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा, सूरत की अलग-अलग सीटों से बीजेपी नेता और राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी और बीजेपी विधायक पुरनेश मोदी, भावनगर ग्रामीण से पांच बार के विधायक पुरुषोत्तम सोलंकी की किस्मत दांव पर लगी हुई है। कांग्रेस नेताओं की बात करें तो ललित कागठरे, ललित वसोया, रुतविक मकवाना और मोहम्मद जावेद पीरजादा और वयोवृद्ध आदिवासी नेता छोटू बसावा की किस्मत भी पहले चरण में ही ईवीएम में बंद हो जाएगी। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।