जूही चावला ने खोल दी पोल... कियारा और सिद्धार्थ की शादी में पहुंचे मेहमानों को मिला देसी नाश्ता

<p><em><strong>कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में कड़ी निगरानी बरती गई&nbsp; लेकिन कुछ न कुछ तो गड़बड़ हो ही गया। जहां शादी में गेस्ट को फोटो शेयर करने पर मना किया गया है तो वहीं एक्ट्रेस जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग नाश्ते की फोटो शेयर करके फैंस को खुश कर दिया है।&nbsp;</strong></em></p>

जूही चावला ने खोल दी पोल... कियारा और सिद्धार्थ की शादी में पहुंचे मेहमानों को मिला देसी नाश्ता
09-02-2023 - 11:34 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 7 फरवरी को हुई शादी से बैंड- बाजा बारात की वीडियो और फोटो फैंस को देखने को मिली थीं। हालांकि सूर्यगढ़ पैलेस के अंदर कड़ी निगरानी होने से कोई अन्य फोटो नहीं मिल पाई थी। वहीं शादी में शामिल हुए मेहमान भी इस शादी से जुड़ी कोई फोटो शेयर नहीं कर रहे थे लेकिन अब एक्ट्रेस जूही चावला, जो कि कियारा और सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने पहुंची थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर कर दी है, जो तेजी से वायरल हो रही है। 
जूही चावला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी में मिले नाश्ते की फोटो शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि कियारा और सिद्धार्थ की शादी में मेहमानों को खाने में देसी नाश्ता मिला है। दरअसल, फोटो में पराठे और दही दिख रहा है। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा देसी ब्रेकफास्ट. अचार, दही और गुड़ को बिल्कुल भी ना भूलें, जो कि कांसे की थाली और मिट्टी के बर्तन और पेपर स्ट्रॉ के साथ परोसा गया है। वहीं, गेंदे का फूल... भारतीय परंपरा से मुझे प्यार है।’ एक्ट्रेस की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.  
बता दें, बीते दिन जूही चावला पति के साथ कियारा-सिद्धार्थ की शादी में जैसलमेर पहुंची थीं, जिसके चलते उन्होंने मीडिया के सामने कपल के लिए खुशी भी जाहिर की थी।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।