अमेरिका में मची अफरा तफरी , एक समलैंगिक नाइटक्लब में घुसकर बंदूकधारी ने की धुआंधार फायरिंग,पांच की मौत, 18 घायल ,
<p><em><strong>अमेरिका कोलाराडो स्प्रिंग्स के एक समलैंगिक नाइटक्लब में 22 वर्षीय एक बंदूकधारी के हमले में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 18 अन्य घायल हो गय। इस बंदूकधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।</strong></em></p> <p> </p>
पुलिस प्रमुख एड्रियन वासक्यूज ने बताया गोलीबारी के बाद ‘क्लब क्यू’ से दो आग्नेयास्त्र बरामद किये गये हैं। अल पासो काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटार्नी माइकल एलेन ने बताया कि जांचकर्ता अब भी यह पता करने में जुटे हैं कि इस हमले के पीछे उसकी क्या मंशा थी। उनके अनुसार जांचकर्ता यह भी देख रहे हैं कि इस घटना के सिलसिले में नफरत आधारित अपराध के तौर पर मुकदमा चलाया जाए या नहीं। पुलिस ने बंदूकधारी की पहचान एंडर्सन ली आल्ड्रिच के रूप में की है जो हिरासत में है और उसका भी इलाज किया जा रहा है क्योंकि वह भी घायल हो गया था।
अधिकारियों ने कहा कि 18 घायलों में कुछ की हालत गंभीर है तथा दो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। उनके अनुसार कुछ वहां से भागने के दौरान घायल हो गये। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि गोलीबारी के पीछे की मंशा अभी सामने नहीं आ पायी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कि एलजीबीटीक्यू आई प्लस समुदाय को हाल के वर्षों में नफरत आधारित हिंसा का शिकार बनाया गया है। हमें उन असमानता को अवश्य ही हटाना होगा जिसकी वजह से एलजीबीटीक्यू आई प्लस के विरुद्ध हिंसा होती है, हमे नफरत को बर्दाश्त नहीं कर सकते।"
What's Your Reaction?