गरबा नाइट के लिए गुजरात में पीठ पर मोदी-केजरीवाल और चीते का टैटू बनवा रहीं लड़कियां
नवरात्र का महापर्व शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में इस उत्सव की गुजरात में जोर-शोर से तैयारियां हो रही हैं। इसमें गरबा नाइट का जबरदस्त क्रेज है। आलम यह है कि लड़कियां टैटू बनवाने पर जोर दे रही हैं। इसमें वो नरेंद्र मोदी, गुजरात चुनाव, अरविंद केजरीवाल के अलावा चीता प्रोजेक्ट का टैटू बनवा रही हैं।
मोदी-केजरीवाल संग गुजरात चुनाव के टैटू पर जोर
नवरात्रि क्रेज के बीच लड़कियां टैटू बनवाने में आगे हैं। नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल के अलावा लड़कियां गुजरात चुनाव का टैटू बनवा रही हैं। इसके अलावा नामीबिया से लाये गये चीते को लेकर भी टैटू बनवाया जा रहा है।
What's Your Reaction?