ताइवान पर आक्रमण की ड्रिल, कार ढोने वाले जहाजों में सैनिक

<p><em><strong>चीन ने ताइवान पर आक्रमण करने के लिए बड़े पैमाने पर अभ्यास किया है। इसमें असैन्य जहाजों के जरिए चीनी सैनिकों को ताइवानी सीमा में पहुचाने की ट्रेनिंग की गई।</strong></em></p>

ताइवान पर आक्रमण की ड्रिल, कार ढोने वाले जहाजों में सैनिक
30-09-2022 - 11:40 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

31 अगस्त को ताइवान जलडमरूमध्य के पास एक चीनी नौसेना ने एक एम्फिबियस असाल्ट शिप को देखा गया। इसके बाद चीनी नौसेना ने बड़े पैमाने पर सिविलियन शिप और युद्धपोतों के जरिए ताइवान जलडमरूमध्य में एक समुद्र तट पर सैनिकों को उतारने का अभ्यास किया। चीन ने ताइवान पर आक्रमण करने के लिए बड़े पैमाने पर अभ्यास किया है। इसमें असैन्य जहाजों के जरिए चीनी सैनिकों को ताइवानी सीमा में पहुचाने की ट्रेनिंग की गई। इस ट्रेनिंग से चीन ने दिखाया कि कैसे वह ताइवान पर बेहद कम समय में आक्रमण को अंजाम दे सकता है, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगेगी। 
असैन्य जहाजों का इस्तेमाल
यूएसएनआई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस सैन्य अभ्यास में शामिल लैंडिंग क्राफ्ट सैनिकों को चीन प्रशासित द्वीप के तट पर छोड़ वापस लौट आए। इस अभियान में चीनी कार फेरी तक का इस्तेमाल किया गया। कार फेरी का इस्तेमाल आम तौर पर कारों या दूसरी गाड़ियों को एक द्वीप से दूसरे द्वीप तक ले जाने के लिए किया जाता है। रक्षा विश्लेषक टॉम शुगार्ट ने बताया कि इस अभ्यास में चीन ने बड़े पैमाने पर असैन्य जहाजों का इस्तेमाल किया। इसका उद्देश्य दुनिया को भ्रमित करने का था कि चीन कोई सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है।
अमेरिकी शिप से तीन गुना बड़ा 
सैटेलाइट इमेज में चीनी एम्फिबियश शिप रोल-ऑन रोल-ऑफ फेरी की पहचान बो हाई हेंग टोंग के रूप में की गई है, जो 15,000 टन का बहुउद्देशीय मालवाहक जहाज है। इसका इंटरनल पार्किंग लेन तीन मंजिला है। जिसमें बड़ी संख्या में कार्गो या सैनिकों को तैनात किया जा सकता है। यह अमेरिकी नौसेना के सैन एंटोनियो-क्लास एम्फीबियस युद्धपोत (एलपीडी -17) के लगभग तीन गुना बड़ा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।