थरूर को छोड़ खड़गे का साथ, पलट गए जी-23 के नेता?

<p><em><strong>कांग्रेस अध्&zwj;यक्ष पद के लिए कांग्रेस के 30 नेताओं ने खड़गे के नाम का प्रस्&zwj;ताव किया है। अध्&zwj;यक्ष पद के चुनाव के लिए अशोक गहलोत, शशि थरूर, दिग्&zwj;व&zwj;िजय सिंह से लेकर कमलनाथ और मनीष तिवारी तक के नाम सामने आए।</strong></em></p>

थरूर को छोड़ खड़गे का साथ, पलट गए जी-23 के नेता?
30-09-2022 - 11:42 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के चुनाव में बगावत, संकट, खेमेबाजी के बाद अब पलटबाजी भी देखने को मिल गई है। कांग्रेस में आलाकमान के खिलाफ सबसे मुखर रहने वाले समूह में भी दोफाड़ हो गई है। सियासी गलियारे में इसे जी-23 के नाम से जानते हैं। जी-23 के मनीष तिवारी और आनंद शर्मा इसी गुट के दूसरे मेंबर शशि थरूर को सपोर्ट नहीं करेंगे। अलबत्‍ता, उन्‍होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को समर्थन देने की बात कही है। कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए कांग्रेस के 30 नेताओं ने खड़गे के नाम का प्रस्‍ताव किया है। अध्‍यक्ष पद के चुनाव के लिए अशोक गहलोत, शशि थरूर, दिग्‍व‍िजय सिंह से लेकर कमलनाथ और मनीष तिवारी तक के नाम सामने आए। हालांकि, अब टक्‍कर शशि थरूर बनाम मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच होती दिख रही है। सिर्फ एक नाम है जो चुनाव की अध‍िसूचना जारी होने के पहले से अब तक रेस में बना रहा। वह है शशि थरूर का। बाकी के कई सीनियर नेताओं ने या तो इसमें दिलचस्‍पी नहीं ली या फिर बाद में लड़ने से मना कर दिया।

थरूर रेस में जरूर, पर कभी नहीं रहे फेवरेट
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा। नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। हालांकि, मल्लिकार्जुन खड़गे के रेस में आ जाने से पूरा समीकरण बदलता दिख रहा है। कांग्रेस में जिस तरह से उनके नाम का प्रस्‍ताव रखा गया है वह अपने आप में बहुत कुछ कह देता है। बेशक, थरूर इस मुकाबले में शुरू से हैं। लेकिन, उन्‍हें कभी फेवरेट नहीं माना गया। तब भी नहीं जब उनकी गहलोत से टक्‍कर की अटकलें चल रही थीं और अब भी नहीं जब सामने मल्लिकार्जुन खड़गे जैसा खांटी कांग्रेसी उनके सामने खड़ा हो गया है। कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए 30 कांग्रेसी नेताओं ने खड़गे के नाम का प्रस्‍ताव दिया है। जिन नामों के चुनाव लड़ने की अटकलें थीं, उन्‍होंने भी खड़गे को समर्थन देने की बात कही है। इनमें दिग्‍व‍िजय सिंह शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।