चीन ने पहली बार दिखाया अपना आत्मघाती ड्रोन

चीन ने पहली बार दिखाया अपना आत्मघाती ड्रोन
12-09-2022 - 09:04 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

चीन ने दुनिया के सामने पहली बार अपना स्विचेबल आत्मघाती ड्रोन को पेश किया है। यह ड्रोन बारूद से लैस है, जो रेकी करने के साथ-साथ हमले को भी अंजाम दे सकता है। इस आत्मघाती ड्रोन को चीन की सरकारी कंपनी चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन ने विकसित किया है। इस ड्रोन की लॉन्चिंग के दौरान चीन ने एक वीडियो फुटेज भी दिखाया, जिसमें ड्रोन को एक टैंक के ऊपर हमला करते हुए देखा गया। वीडियो में ड्रोन के हमले के बाद टैंक बर्बाद हो गया। हालांकि, पूरी दुनिया जानती है कि चीन ऐसे झूठे वीडियो जारी कर दुष्प्रचार करने में भी महारत पाए हुए है। ऐसे में चीन के सभी हथियारों की ताकत युद्ध के मैदान में ही साबित की जा सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।