बड़े भाई नवाज से पूछकर पाकिस्तानी सेना के नये चीफ की नियुक्ति करेंगे शहबाज शरीफ

बड़े भाई नवाज से पूछकर पाकिस्तानी सेना के नये चीफ की नियुक्ति करेंगे शहबाज शरीफ
19-09-2022 - 09:01 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ लंदन जाकर अपने बड़े भाई पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात करेंगे और उन्हीं से सलाह-मशविरा करके नये सेना प्रमुख की नियुक्त का फैसला करने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के वर्तमान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा इसी वर्ष 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ को नवंबर 2019 में इलाज के लिए लंदन जाने की इजाजत दी गयी थी पर वे इसके बाद स्वदेश नहीं लौटे हैं। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक शहबाज शरीफ अपने महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं और वे इस दौरान निश्चित तौर पर नवाज शरीफ से मुलाकात करने वाले हैं। अखबार ने ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान मुस्लिम लीग -नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शरीफ से चर्चा करने के बाद सेना प्रमुख की नियुक्त पर फैसला करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।