नीतिश कुमार का क्लियर कट फैसला! इंडि अलायंस के साथ अब ये होगी रणनीति

<p><em>बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन की अगली बैठक में शामिल होने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि लीडरशिप को लेकर कोई विवाद नहीं है। तबीयत खराब होने के कारण वो बैठक में शामिल नहीं हो सकते थे। नीतीश कुमार ने इस दौरान प्रधानमंत्री बनने की इच्छा पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसका क्लियर कट जवाब दिया।</em></p>

नीतिश कुमार का क्लियर कट फैसला! इंडि अलायंस के साथ अब ये होगी रणनीति
07-12-2023 - 04:56 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईएनडीआईए से किसी तरह के मनमुटाव की चर्चा को खारिज करते हुए कहा है कि वो इसकी अगली बैठक में जाएंगे। वे एक साल से विपक्षी दलों की एकजुटता में लगे हैं। अगली बैठक में कहेंगे कि जल्द से जल्द सबकुछ तय कर दीजिए। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। हम चाहते हैं कि सभी विपक्षी दल केंद्र की वर्तमान सत्ता के विरूद्ध एकजुट होकर चुनाव लड़ें। यही देशहित में है।
नीतीश कुमार बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में परिवर्तन जरूरी है। भाजपा देश के इतिहास को बदलने में लगी है। राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा कि यह चर्चा का विषय नहीं है। पिछली बार कांग्रेस उन राज्यों में जीती थी। तेलंगाना में कांग्रेस जीती है। कांग्रेस को इस बार भी अच्छा वोट आया है।
‘लीडरशिप को लेकर कोई विवाद नहीं’
उन्होंने आगे कहा कि राज्यों के चुनाव में सभी पार्टियां अपनी जीत का प्रयास करती हैं। हम चाहते हैं कि आगे से सब एकजुट होकर लड़ें। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर को प्रस्तावित बैठक में तबीयत खराब रहने के कारण वह नहीं जा रहे थे। नेतृत्व को लेकर कोई विवाद नहीं है। हम पहले से ही लोगों की सेवा कर रहे हैं। आंदोलन भी किए हैं। युवाओं को रोजगार देने में लगे हुए हैं। बिहार में हुई जाति आधारित गणना का लाभ सभी वर्गों को मिलने जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर हो तो पूरे देश को इसका लाभ मिलेगा।
‘विशेष राज्य का दर्जा जरूरी’
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी को देखते हुए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। राज्य काफी आगे बढ़ेगा। यह काफी पौराणिक जगह है। बिहार के लोग दूसरी जगहों पर काफी सेवा करते हैं। बिहार के लोग कहीं कोई गड़बड़ी नहीं करते हैं। सबलोग काफी अच्छा काम करते हैं, सेवा में लगे रहते हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लोगों का बहुत अच्छा स्वभाव है। 10 दिसंबर को पटना में हो रही पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से जुड़े प्रश्न पर नीतीश ने कहा-हम सबका सब दिन इज्जत करते रहेंगे, यह हमारी परंपरा है। गौरतलब है कि इंडी गठबंधन की अगली बैठक अब 17 दिसंबर को होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ दिनों के इंतजार के बाद स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।