महिला पुलिस अधिकारी ने अपना दूध पिला कर बचाई 12 दिन के शिशु की जान,केरल पुलिस ने दिया प्रशस्तिपत्र

• केरल पुलिस प्रमुख अनिल कांत ने महिला पुलिसकर्मी एमआर राम्या को मां से अलग हुए शिशु को स्तनपान करा,जान बचाने के लिए सम्मानित किया.

• कोझीकोड चेवयूर पुलिस स्टेशन के नागरिक पुलिस अधिकारी एमआर राम्या और उनके परिवार को पुलिस मुख्यालय में आमंत्रित किया गया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

• प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि "वह पुलिस बल के सबसे अच्छे चेहरे का प्रतिनिधित्व करती है।"

महिला पुलिस अधिकारी ने अपना दूध पिला कर बचाई 12 दिन के शिशु की जान,केरल पुलिस ने दिया प्रशस्तिपत्र
02-11-2022 - 04:46 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

थानाध्यक्ष ने बताया कि मासूम के इलाज में एमआर राम्या द्वारा किए गए करुणा के इस कृत्य ने पुलिस बल की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। उनकी सेवा से प्रभावित होकर, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश देवन रामचंद्रन जिन्होंने भूखे दुधमुहे बच्चे को बचाने के लिए उनकी सहजता देखी है, ने भी पुलिस प्रमुख को उनके काम की सराहना करते हुए एक पत्र लिखा था। पुलिस प्रमुख द्वारा न्यायाधीश से प्रमाण पत्र भी दिया किया गया।

क्या था मामला

शनिवार की सुबह, शिशु की मां 22 वर्षीय महिला ने चेवयूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसका बच्चा गायब है। पारिवारिक विवाद के चलते बच्ची को मां से दूर ले जाया गया था। इस सूचना पर कि पिता शिशु के साथ बेंगलुरु गए होंगे। यह सूचना मिलने पर कि पिता बच्चे के साथ काम पर जाने के लिए बेंगलुरु गए होंगे, वायनाड सीमा पर पुलिस थानों को सूचित किया गया। सुल्तान बथेरी पुलिस ने सीमा पर वाहनों की चेकिंग करते हुए बच्चे को साथ लिये यात्रा कर रहे पिता को ढूंढ निकाला और हिरासत में ले लिया। पुलिस ने भूखे व थके नवजात को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने शिशु का शुगर लेवल कम पाया। जब रम्या अस्पताल पहुंची तो उसने डॉक्टरों को बताया कि वह एक स्तनपान कराने वाली मां है और उसने बच्चे को अपना दूध पिलाया और शाम को शिशु को मां से मिला दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।