प्रेरक: बूढी या जवान महिला एथलीट...? वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक दो नहीं..  3-3 गोल्ड मेडल जीतकर लहराया तिरंगा 

<p>POLAND : भारत की 95 साल की भगवानी देवी डागर ने इतिहास रच दिया है।उन्होंने पोलैंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया। देश की इस उम्रदराज एथलीट ने पोलैंड में आयोजित हुई नौवीं वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स इनडोर चैंपियनशिप 2023 में 60 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट की प्रतियोगिताओं में 3 स्वर्ण पदक हासिल किए।</p>

प्रेरक: बूढी या जवान महिला एथलीट...? वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक दो नहीं..  3-3 गोल्ड  मेडल जीतकर लहराया तिरंगा 
04-04-2023 - 06:53 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दादी एथलीट के नाम से है प्रसिद्ध

95 साल की एथलीट भगवानी देवी  पोलैंड में आयोजित हुई नौवीं वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स इनडोर चैंपियनशिप 2023 में तीन मेडल जीतने के बाद भारत लौट आई है। दादी एथलीट के नाम से प्रसिद्ध भगवानी यह कारनामा करके स्वदेश लौट आई हैं। देश लौटने के बाद एयरपोर्ट पर उतरते ही भगवानी देवी का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भगवानी देवी ने लोगों को एक संदेश  देते हुए कहा कि "अपने बच्चों को पढ़ाओ-लिखाओ, दौड़ करवाओ, ताकि बच्चे अपने देश का नाम रोशन कर सकें। " भगवानी देवी के बेटे ने भी अपनी माँ के मैडल के रंग बदलने और एक साथ तीन तीन गोल्ड जीतने पर ख़ुशी जताई। 

सीएम केजरीवाल और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दी बधाई 

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बधाई देते हुए कहा, "किसी भी उम्र में तीन स्वर्ण पदक जीतना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन 95 साल की उम्र में यह कर दिखाना किसी करिश्मे से कम नहीं। मैं भगवानी देवी को उनकी इस यादगार उपलब्धि के लिए बहुत बधाई देता हूं। आपकी स्पीरिट वाकई बहुत प्रेरित करने वाली है। हमें अपने इन बुजुर्गों पर बहुत गर्व है।" 
वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी ट्वीट कर कहा, "इस साल मुझे भगवानी देवी को दिल्ली महिला आयोग के अवॉर्ड से सम्मानित करने का अवसर मिला था। आज उन्होंने 3 स्वर्ण पदक जीते हैं। लव यू दादी।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।