रामदेवरा में 'मोदी-मोदी' के नारों से हुआ सीएम गहलोत का स्वागत, भाजपा बोली कि आ गए 2023-24 के रुझान..!
राजस्थान में कांग्रेस सरकार की चिंता बढ़ाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को भाजपा ने 2023-24 के रुझान करार दिया है। दरअसल, यह वीडियो जैसलमेर स्थित बाबा रामेदव मेले का है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार, 2 सितंबर को यहां दर्शन करने पहुंचे थे। गहलोत जब मंदिर परिसर में पहुंचे तो उनकी मौजूदगी में 'मोदी मोदी' के जयकारे लगने लगे। इन्हीं मोदी-मोदी के जयकारों वाले वीडियो को भाजपा राजस्थान ने अपने ट्विटर हेंडल पर भी शेयर किया है।
बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी सरकार के मंत्री अब तक आश्वस्त है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी फिर से सत्ता में आने वाली है लेकिन यह लक्ष्य इतना आसान भी नहीं है। भाजपा या विपक्ष की छोड़िये, पार्टी के भीतर आपसी खींचतान और पायलट गुट का फिर से सक्रिय होना भी मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है।
What's Your Reaction?