दुनिया में कयामत लाने वाले अमेरिकी विमान के क्रू मेंबर के पास रिवॉल्वर का क्या काम?

दुनिया में कयामत लाने वाले अमेरिकी विमान के क्रू मेंबर के पास रिवॉल्वर का क्या काम?
03-09-2022 - 08:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अमेरिका का यह विमान दरअसल एक एयरबोर्न कमांड पोस्ट है, जो तबाही के वक्त कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के तौर पर काम कर सकता है। इसमें लगे अत्याधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम और दूसरे उपकरणों के जरिए पूरी दुनिया को ही तबाह किया जा सकता है। हालांकि, डूम्सडे प्लेन ऐसा आदेश तभी दे सकता है, जब पूरा का पूरा अमेरिका परमाणु बम, शक्तिशाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स या दूसरे महाविनाशक हथियारों के हमलों में तबाह हो चुका हो। डूम्सडे प्लेन के इतने शक्तिशाली होने के कारण इसकी सुरक्षा भी काफी कड़ी होती है। इसमें नियुक्त अधिकारी अमेरिका के सबसे अनुभवी सैन्य अधिकारी होते हैं। इसके बावजूद इस विमान के चीफ के पास हमेशा एक रिवॉल्वर होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जो विमान दुनिया को बर्बाद कर सकता है, उसे ऐसा क्या डर है कि एक अधिकारी हमेशा रिवॉल्वर से लैस होता है।
क्या काम करता है यह विमान
इस विमान में सबसे आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम लगाए गए हैं, जो हवा से दुनिया के किसी भी कोने में स्थित अमेरिकी कमांड, पनडुब्बियों, युद्धपोतों, लड़ाकू विमानों, स्ट्रैटजिक बॉम्बर्स और मिसाइल बेस से संपर्क कर सकते थे। इतना ही नहीं, इनका कमांड अमेरिकी राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति या कार्यवाहक राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में अंतिम माना जाता है। इस विमान में हमेशा एक अधिकारी को रिवॉल्वर के साथ तैनात रखा जाता है। जो क्रू के बाकी सदस्यों के साथ ही काम करता है। इस विमान की ताकत को देखते हुए अधिक संख्या में सुरक्षाकर्मियों को नहीं रखा जा सकता और ना ही अधिकारियों को बड़े हथियार या रायफल सौंपे जा सकते ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।