Indian Economy : ब्रिटेन पीछे, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत

<p><strong>Indian Economy :</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Indian Economy : ब्रिटेन पीछे, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत
03-09-2022 - 07:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उसके आगे अब सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं। ब्रिटेन का भारत से पिछडऩा ब्रितानी सरकार के लिए बड़ा झटका है। ब्रिटेन में 'कॉस्ट ऑफ लिविंग' लगातार बढ़ती जा रही है। इसके उलट ग्रोथ बेहद सुस्त है। दूसरी तरफ भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढऩे वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रेल-जून) में भारत की अर्थव्यवस्था 13.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी है।
इस साल भारत की अर्थव्यवस्था के 7 फीसदी की रफ्तार से बढऩे के अनुमान हैं। भारत पर कभी ब्रिटेन ने हुकूमत की है। 1947 से पहले तक भारत उसका एक उपनिवेश हुआ करता था। 2021 के अंतिम तीन महीनों में भारत ने ब्रिटेन को मात दी है। इसके बाद भारत अब सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से पीछे रह गया है। एक दशक पहले बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत 11वें पायदान पर था। वहीं, ब्रिटेन 5वें पायदान पर काबिज था।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।