छत्तीसगढ़ : चुनावी माहौल और लागू आचार संहिता के बीच सरकारी राशन पर सीएम का फोटो , भाजपा का कांग्रेस पर हमला

<p>छत्तीसगढ़ की राशन दुकानों पर नमक चने के पैकटों पर सीएम भूपेश और मंत्री भगत के फोटो प्रिंट दिखे।छत्तीसगढ़ के राशन दुकानों में आचार संहिता के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। चुनाव आयोग के नियमानुसार शहरों से जनप्रतिनिधियों के पोस्टर बैनर तो हटा दिए। लेकिन राशन दुकानों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री अमरजीत भगत के फोटो लगे खाद्य पदार्थ जैसे नमक के पैकेट और चने के पैकेट को जनता को दिए जा रहे हैं। जिसकी शिकायत भाजपा ने चुनाव आयोग से की है।</p>

छत्तीसगढ़ : चुनावी माहौल और लागू आचार संहिता के बीच सरकारी राशन पर सीएम का फोटो ,  भाजपा का कांग्रेस पर हमला
13-10-2023 - 06:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दरअसल, यह मामला सरगुजा संभाग का बताया जा रहा है। यहां राशन की दुकानों पर दिए जाने वाले नमक और चने के पैकेट में सीएम भूपेश बघेल और फूड मिनिस्टर अमरजीत भगत की फोटो लगे हुए है। यद्यपि  9 अक्टूबर के पहले तक इन पैकटों में लगे फोटो के कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन आचार संहिता लागू होने के बाद इन पैकेट‌ का वितरण बंद कर दिया गया‌ या फिर पैकेट‌ को फाड़कर इसकी सामग्री दी जा रही है।

बीजेपी ने लगाए आरोप

इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी ने जिला निर्वाचन की अधिकारियों पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार के दबाव में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला खाद्य अधिकारी को कार्यवाही करने की बात कहते हुए यह कहा कि अब तक इस तरह की कोई भी शिकायत उन्हें नहीं मिली है। वहीं दूसरी ओर खाद्य अधिकारी ने सभी पीडीएस दुकानों में जनप्रतिनिधियों के बिना तस्वीर वाले नमक चना वितरण करने वालों पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में कार्यवाही करने की बात कही है।

फोटो छपवाने में करोड़ों किए खर्च

अब छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड का हिसाब किताब देखें तो छत्तीसगढ़ में 76 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारी हैं। और 2 करोड़ 68 लाख मेंबर हैं। महीने में करीब 43 लाख कार्ड धारक राशन लेते हैं। गुड़, चना और नमक पर नेताओं की तस्वीर छापी जाती रही है। गुड़, चना जैसे एक करोड़ 39 लाख पैकेट पर फोटो छपवाई गई है। ऐसे में अगर एक पैकेट में छपाई का खर्च 25 पैसे भी मान लिया जाये  तो साल भर में छपाई करने में एक करोड़ की राशि खर्च की गई है। यानी की 5 साल में इन पैकेट पर केवल फोटो छपाने में 5 करोड़ रुपए का खर्च किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।