मौसम : शीत लहर का तीव्र प्रकोप: कोहरे में लिपटे शहर में हाथ तापते ही गुजर रहा है दिन, राष्ट्रीय राजधानी में पारा 4.4 डिग्री तो जयपुर के जोबनेर में जमी बर्फ
<p>मौसम : <em>उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। देश की<strong> </strong>राजधानी बुधवार, 4 जनवरी की सुबह इस सीजन में अब तक सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान महज 3.3 डिग्री तक पहुंच गया। देश के मौसम विभाग के अनुसार शीत लहर शुरू हो चुकी है और अब अगले तीन दिन 5 से 7 जनवरी तक राजधानी के कुछ इलाकों में शीत लहर का प्रकोप बना रह सकता है।</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
इस दौरान न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है। शीत लहर के साथ कोहरा भी रहने वाला है। मौसम विभाग ने 5 से 7 जनवरी के बीच कोहरे और शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान महज 4.4 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से तीन डिग्री कम है साथ ही यह इस सीजन का सबसे कम तापमान भी है। हवा में नमी का स्तर 59 से 100 प्रतिशत तक रहा।
राजस्थान में भी इन दिनों तीव्र सर्दी महसूस की जा रही है। यहां गलन वाली ठंड हो रही है। कई जगह पारा जमाव बिंदु या इससे नीचे दर्ज किया जा रहा है। चूरु, फतेहपुर क्षेत्र में तापमान क्रमशः शून्य से नीचे -0.5 और -0,7 डिग्री रहा। अलबत्ता माउंटआबू में तापमान मानस से बढ़कर शून्य पर आ गया लेकिन जयपुर के जोबनेर में पारा माइनस 4 डिग्री पर दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले तक वहां पारा 1 डिग्री पर था। कोटा, भरतपुर, अलवर धौलपुर, सवाई माधोपुर आदि में घना कोहरा छाया रहा और यह 7 जनवरी तक छाये रहने की उम्मीद है।
स्काईमेट के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में इस सीजन में 26 दिसंबर 2022 को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद बुधवार, 4 जनवरी को न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अब अगले कुछ दिनों तक इतनी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं हैं। 7 जनवरी के आसपास पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। ऐसे में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।
For eCommerce development services please visit : https://www.withutechnology.com/e-commerce-development
What's Your Reaction?