राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर..! बीस से ज्यादा जिलों मेें बारिश के आसार, गर्मी बढ़ने से पहले झमाझम
<p><em><strong>राजस्थान में चल रही तपिश से तीन दिन बाद निजात मिलने जा रही है। पूरे प्रदेश में बारिश होगी और फिर इसके कारण तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट आएगी।</strong></em></p>
राजस्थान में एक बार फिर से मौसम पलटने जा रहा है। इसके असर से पूरे प्रदेश में बारिश होगी और फिर इसके कारण तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट आएगी। इस बारिश के कारण रात का न्यूनतम तापमान और दिन का अधिकतम तापमान ढाई डिग्री तक कम हो जाएगा। भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने बताया है कि 19 अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहेगा।
15 से अधिक जिलों में होगी बारिश
इस विक्षोभ के कारण जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। इसके कारण अचानक तेज हवाएं तथा हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके कारण 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। रात के तापमान में भी गिरावट होने से अच्छी नींद आएगी।
गंगानगर पारा 42.1 डिग्री पार
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के शेष अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के मध्य दर्ज किया जा रहा है। आगामी 48 घंटों में तापमान में और 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।
18 को बन रहा पश्चिमी विक्षोभ
प्रदेश में बारिश कराने वाले पश्चिमी विक्षोभ 18 अप्रैल को बन रहा है लेकिन इसका असर 19 अप्रैल को बेहतर दिखाई देगा। 19 अप्रैल को विक्षोभ का जबरदस्त प्रभाव रहेगा। 18 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। इसके अलावा अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी। जोधपुर और बीकानेर में कहीं कहीं मध्यम से तीव्र आंधी आने की संभावना है।
What's Your Reaction?