राष्ट्रमंडल खेल 2022 : अब विक्टोरिया में 2026 में मिलेंगे, भारत ने जीते कुल 61 पदक

NULL

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : अब विक्टोरिया में 2026 में मिलेंगे, भारत ने जीते कुल 61 पदक
09-08-2022 - 07:00 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बर्मिंघम में आयोजित हुए वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग समापन हो गया। बीते 11 दिनों में पांच हजार से अधिक एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में समापन समारोह आयोजित हुआ और यहां राष्ट्रमंडल खेलों का झंडा विक्टोरिया के गवर्नर को भेंट किया गया। अब वर्ष 2026 में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होगा। समारोह में भारत की ओर से में स्वर्ण पदक विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल और मुक्केबाज निकहत जरीन ने भारतीय दल का नेतृत्व किया जबकि उद्घाटन समारोह में स्टार शटलर पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भारतीय ध्वज के साथ मार्च पास्ट की अगुआई की थी।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत कुल 61 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने 22 स्वर्ण, 15 रजत और 23 कांस्य पदक जीते। कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने छह स्वर्ण सहित 12 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, भारोत्तोलन में 10 पदक जीतने में सफल रहे। पीवी सिंधु की अगुवाई में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने तीनों गोल्ड मेडल जीते जबकि अचंता शतक कमल ने उम्र को धता बताते हुए इन खेलों में तीसरा गोल्ड अपने नाम किया।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आखिरी पदक भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रजक पदक के रूप में जीता। ऑस्ट्रेलिया 178 पदक (67 स्वर्ण, 57 रजत, 54 कांस्य) के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा। वहीं, मेजबान इंग्लैंड 175 पदक (56 स्वर्ण, 65 रजत, 53 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 28 जुलाई से 8 अगस्त तक करीब 200 भारतीय एथलीटों ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 16 खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।