जल्द लांच कर सकती है टीवीएस अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

NULL

जल्द लांच कर सकती है टीवीएस अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
09-08-2022 - 02:21 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस जल्द ही अपना दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। बीते दिनों बेंगलुरु में टीवीएस क्रेऑन इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग की तस्वीर वायरल हुई है। इसके बाद से ही लोग टीवीएस आईक्यूब के बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खोजने में लगे हैं। सूत्रों के मुताबित फिलहाल टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की अच्छी बिक्री हो रही है और बीते जुलाई में इसक ब्रांड के 4258 स्कूटर बिके हैं।

टीवीएस क्रेऑन मैक्सी स्कूटर सेगमेंट मिल सकता है और इसके शार्प लुक और डिजाइन देखने को मिलेंगे। प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में आ रहे टीवीएस क्रेऑन में बड़ा टचस्क्रीन पैनल के साथ ही स्टेप-अप सीट डिजाइन, इंटिग्रेटेड ग्रैब रेल्स और रेक्टेंगुलर रियर व्यू मिरर देखने को मिलेंगे। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि टीवीएस क्रेऑन इलेक्ट्रिक स्कूटर में विशिष्ट ऐप के जरिये अलेक्सा वॉयस कमांड, लाइव वीइकल ट्रैकिंग, जियो फेंसिंग, क्रैश अलर्ट, एंटी थेफ्ट अलर्ट, नैविगेशन असिस्ट और लास्ट पार्क्ड लोकेशन समेत कई खास खूबियों का सपोर्ट दिखेगा।

गौरतलब है कि टीवीएस क्रेऑन को कंपनी टीवीएस आईक्यूब के मुकाबला ज्यादा बड़ी बैटरी पैक के साथ पेश कर सकती है, जिससे इसकी रेंज भी बेहतर होगी। जानकारी के मुताबिक टीवीएस क्रेऑन को सिंगल चार्ज पर ईको मोड में 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की हो सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।