UPA को INDIA करने पर एम्बलम एक्ट-2022 यानी 'प्रतीक अधिनियम' की उल्लंघन होने का शिकायत दर्ज

<p>मंगलवार को हुई विपक्षी पार्टियों की बेंगलुरु बैठक में गठबंधन का नाम UPA से बदलकर &#39;INDIA&#39; (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) कर दिया। नए नामकरण के एक दिन बाद दिल्ली स्थित बाराखंबा रोड पुलिस स्टेशन &nbsp;में इस गठबंधन में शामिल सभी 26 राजनीतिक दलों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। दिल्ली निवासी एक वकील ने पुलिस को अपनी शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि, इन राजनैतिक पार्टियों ने अपने गठबंधन का नाम &#39;INDIA&#39; रखा, जो एम्बलम एक्ट-2022 यानी &#39;प्रतीक अधिनियम&#39; का उल्लंघन है।</p>

UPA को INDIA करने पर एम्बलम एक्ट-2022 यानी 'प्रतीक अधिनियम' की  उल्लंघन होने का शिकायत दर्ज
19-07-2023 - 09:16 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली के वकील अवनीश मिश्रा ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि, 'एम्बलम एक्ट की धारा- 3 के तहत कोई भी INDIA नाम अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता। इस तरह से 'INDIA' नाम के उपयोग से भारत के लोगों की भावना आहत हुई है। उनकी भी भावनाएं आहत हुई, जिस कारण शिकायत दी।   

एम्बलम एक्ट उल्लंघन: धारा- 5 के तहत दंड व जुर्माना

दिल्ली के बाराखंबा पुलिस को दी गई शिकायत में ये भी कहा गया है कि 'एम्बलम एक्ट की धारा- 5 में इस प्रकार उल्लंघन पर जुर्माने के साथ सजा का प्रावधान भी है। इस एक्ट की धारा- 3 के उल्लंघन करने वाले किसी भी शख्स पर अधिकतम 500 रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

शिकायतकर्ता अवनीश मिश्रा ने कहा है कि, 'साफ तौर पर विपक्षी गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों ने अपने अलायन्स के नाम के रूप में INDIA' का उपयोग करके एम्बलम एक्ट की धारा- 3 का उल्लंघन किया है। इसलिए वे उक्त अधिनियम की धारा- 5 के तहत दंडित किए जाने के पात्र हैं।'

'जीतेगा भारत' टैगलाइन 

गौरतलब है कि, विपक्ष के सभी 26 दल बेंगलुरु में जुटे थे। दो दिवसीय बैठक में 18 जुलाई को इस गठबंधन के लिए नया नाम 'INDIA' चुना गया। विपक्षी पार्टियां 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 'जीतेगा भारत' टैगलाइन भी चुना है।

गठबंधन के नेता के चेहरे का पता नहीं

हालांकि, इस गठबंधन का नेता और चेहरा कौन होगा, इस पर फिलहाल किसी प्रकार की तस्वीर साफ नहीं है। लेकिन, विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  ने ये कहा था कि, 'कांग्रेस की सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है।' यही बात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आज पटना में कही। 

इंडिया अलायंस के एक बयान में कहा गया है कि "भाजपा द्वारा हमारे गणतंत्र के चरित्र पर संवैधानिक तरीकों से गंभीर हमला किया जा रहा है" और "संविधान में निहित भारत के विचार की रक्षा" करने का संकल्प लिया गया है।

एक आम राजनीतिक और आर्थिक नीति के पहले संकेत में, गठबंधन ने कहा कि वह आबादी और बेरोजगारी से लड़ने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

मोदी ने एनडीए की बैठक में भाग लिया, जो बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं की बैठक के कुछ ही मिनट बाद हुई।

विपक्षी गठबंधन का नाम ‘इंडिया’... पीएम मोदी ने बताया एनडीए का नया मतलब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।