जोधपुर : छह माह की मासूम सहित एक ही परिवार के चार लोगों को मार कर नृशंस हत्याकांड को अंजाम

<p>राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जोधपुर में सामूहिक हत्याकांड का मामला सामने आई है। यहां दरिंदों ने 6 महीने की मासूम के साथ ही एक ही परिवार के 4 लोगों को मारकर जला दिया। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब परिवार के सदस्य सो रहे थे।&nbsp;आरोपी हत्या करने के बाद सभी शवों को घसीटकर आंगन में लाए और आग लगा दी।&nbsp;</p>

जोधपुर : छह माह की मासूम सहित एक ही परिवार के चार लोगों को मार कर नृशंस हत्याकांड को अंजाम
19-07-2023 - 11:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना जोधपुर के ओसियां उपखंड के चेराई गांव की है। 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। यह वारदात जोधपुर के ओसियां उपखंड के चेराई गांव की बताई जा रही है। यहां एक परिवार जब सो रहा था उसी समय आरोपियों ने छह माह की मासूम सहित चार लोगों की पहले हत्या कर दी उसके बाद सभी को घसीटकर आंगन में लाए और जला डाला। 

इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। लोग घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचने लगे। वहीं पुलिस इस मामले को लेकर छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस घटना को किसी करीबी ने ही अंजाम दिया है। इस घटना के पीछे क्या कारण रहा है। इस पर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।