मुँह की खाई कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने प्रधानमंत्री को औकात दिखने के बयान पर
<p><em><strong>"वो औकात की बात करते हैं। वो कहते हैं औकात दिखा देंगे। मैं कहता हूं मेरी कोई औकात नहीं है। हमारी औकात बस सेवा देने की है। वो राज खानदान से हैं,वो अहंकार की भाषा बोलती है और हम सेवादार हैं।" पीएम मोदी ने किया पलटवार</strong></em></p>
गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री के साथ ही जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था कि पीएम मोदी को चुनाव में औकात दिखा देंगे। इस बयान का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथो ले लिया। पीएम मोदी ने सुरेंद्रनगर में एक रैली में कहा कि मेरी कोई औकात नहीं है और हमारी औकात बस सेवा देने की है।
मोदी का करारा जवाब
सुरेंद्रनगर में बीजेपी उम्मदवार के समर्थन में पीएम मोदी ने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए पीएम ने कहा, 'वो औकात की बात करते हैं। वो कहते हैं औकात दिखा देंगे। मैं कहता हूं मेरी कोई औकात नहीं है। हमारी औकात बस सेवा देने की है। वो राज खानदान से हैं और हम सेवादार हैं। कांग्रेस अहंकार की भाषा बोलती है। हमारा काम गुजरात को विकास की नई ऊंचाई तक ले जाना है। गुजरात में घर-घर 24 घंटे बिजली पहुंचाना एक कठिन काम है। लेकिन, मैं कड़ी मेहनत करता हूं और काम करके दिखाता हूं। हमारी सूरसागर डेयरी सुखसागर डेयरी बन गई है। नमक बनाने के मामले में हमारा सुरेंद्रनगर सबसे आगे है। भारत में 80 प्रतिशत नमक गुजरात में बनता है और इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। गुजरात में आज साइकिल से लेकर हवाई जहाज बनाया जा रहा ह। अगले 25 सालों के स्वर्णिम दौर के लिए पांच साल बहुत कम है. इसी पर आप का भविष्य निर्भर करेगा।
पूर्व के कांग्रेस के बयानों और उसपर जनता के मुहतोड़ जवाब का भी ज़िक्र किया
आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि पेह;इ भी मुझे कांग्रेस नेताओं ने मुझे नीच कहा, नीची जाति का कहा, गंदी नाली का कीड़ा से लेकर, आपको जो कहना था वो कहा आपको जो कहना था, मुझे वह कहो , आपको जवाब जनता ही देगी।
गौरतलब है कि इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में मणिशंकर अय्यर के "नीच" कॉमेंट पर भी बीजेपी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया हुई थी और पीएम मोदी ने दूसरे चरण के प्रचार में चुनाव का रुख मोड़ दिया था। कांटे के चुनावी मुकाबले बीजेपी की रैलियों में अय्यर के इस बयान को जमकर भुनाया था।
गुजरात में दो चरण में वोटिंग, 8 दिसंबर को रिजल्ट
गुजरात में 15वीं विधानसभा के चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण में 89 सीटों के लिए 1 दिसंबर को वोटिंग है। दूसरे चरण में प्रदेश की 93 सीटों के लिए पांच दिसंबर को मतदान है। गुजरात चुनाव का रिजल्ट हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएगा। पहले चरण में गुजरात के सौराष्ट्र, काठियावाड़ और दक्षिण गुजरात में वोट डाले जाएंगे। उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात में दूसरे चरण में मतदान है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 99 और कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं
What's Your Reaction?