Bilkis Bano Case : बिल्किस बानो मामले में 11 दोषियों की रिहाई को कांग्रेस ने भाजपा को लिया निशाने पर

<p><strong>Bilkis Bano Case :&nbsp;</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Bilkis Bano Case : बिल्किस बानो मामले में 11 दोषियों की रिहाई को कांग्रेस ने भाजपा को लिया निशाने पर
16-08-2022 - 10:01 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

Bilkis Bano Case : 

गुजरात में वर्ष 2002 में दंगों के दौरान Bilkis Bano Case बलात्कार और हत्या के दोषी 11 लोगों की रिहाई के फैसले पर कांग्रेस बेहद नाराज है। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी पर महिलाओं को लेकर दोहरी मानसिकता अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर दिये गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी को देश को बताना चाहिए कि क्या वे खुद महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के बारे कही गयी बातों पर विश्वास करते हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि गुजरात में भाजपा सरकार ने Bilkis Bano Case बिल्किस बानो मामले में 11 दोषियों की रिहाई को कांग्रेस ने भाजपा को लिया निशाने पर सामूहिक बलात्कार मामले में 11 दोषियों को रिहा कर दिया। यह निर्णय भाजपा सरकार की मानसिकता को सामने लाता है। खेड़ा ने कठुआ और उन्नाव मामलों का भी जिक्र किया और कहा कि यह राजनीति में सभी को शर्मिंदा करता है जब एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के पदाधिकारी और समर्थक सड़कों पर दुष्कर्मियों के पक्ष में रैली निकालते हुए देखे जाते हैं।

खेड़ा वे कहा कि लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने महिला सुरक्षा, महिला शक्ति, महिला सम्मान के बारे में बड़ी-बड़ी बातें कीं। कुछ घंटों बाद गुजरात सरकार ने दुष्कर्म करने वालों को रिहा कर दिया। हमने यह भी देखा कि दुष्कर्म के दोषियों को सम्मानित किया जा रहा है। क्या यही अमृत महोत्सव है? कांग्रेस की मांग है कि प्रधानमंत्री देश को बताएं कि उन्होंने लाल किले की प्राचीर से जो कहा वह केवल शब्द थे और उन्हें खुद अपनी बातों पर विश्वास नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।