उत्तर प्रदेश में निकलने वाली है पुलिस कॉन्सटेबल की बंपर भर्ती

NULL

उत्तर प्रदेश में निकलने वाली है पुलिस कॉन्सटेबल की बंपर भर्ती
16-08-2022 - 10:15 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश का पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड जल्दी ही यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती (UP police Constable Recruitment 2022) परीक्षा की अधिसूचना जारी करने जा रहा है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर विजिट कर पाएंगे। उम्मीद है कि इसी सप्ताह के अंत तक भर्ती (UP police Constable Vacancy 2022) प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड कुल 26210 पदों पर कॉन्स्टेबलों की भर्ती करेगा। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 22 वर्ष होनी चाहिए। अधिसूचना जारी होने के बाद ही उम्र सीमा के विषय में और अधिक जानकारी स्पष्ट हो पाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होगा।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में आयोजित नहीं की जाएगी बल्कि ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के विषय जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी और इस परीक्षा की वीडियो कवरेज भी होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।