कर्नाटक में 3 दिन में बंद होंगी ओला, उबर और रैपिडो की ऑटो सेवाएं

कर्नाटक में 3 दिन में बंद होंगी ओला, उबर और रैपिडो की ऑटो सेवाएं
08-10-2022 - 09:22 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कर्नाटक सरकार ने उबर, ओला, रैपिडो पर सख्‍त सख्त फैसला उठाते हुए इन तीनों कंपनियों को अपनी ऑटो सेवाएं 3 दिनों में बंद करने का आदेश दिया है। इन तीनों कंपनियों पर ज्यादा किराया वसूली और कानून उल्लंघन के आरोप हैं। कर्नाटक राज्‍य परिवहन विभाग ने तीनों कंपनियों को उनकी सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है और उनके द्वारा वसूले जा रहे किराये पर रिपोर्ट देने को भी कहा गया है.

कर्नाटक के राज्य परिवहन विभाग ने कैब एग्रीगेटर्स की तरफ से चलाई जा रही ऑटो सेवाओं को ऑन डिमांड ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2016  के तहत गैरकानूनी करार दिया है। ट्रांसपोर्ट कमिश्‍नर टीएचएम कुमार का कहना है कि ऑन-डिमांड ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2016 के प्रावधानों के मुताबिक, एग्रीगेटर्स को कॉन्‍ट्रेक्‍ट पर पब्लिक सर्विस परमिट के साथ केवल टैक्सी सेवाएं मुहैया कराने के लिए लाइसेंस दिया जाता है। यहां टैक्सी का मतलब एक मोटर कैब से है।
इसके अलावा ऑटोरिक्‍शा सेवा मुहैया कराने के लिए ज्‍यादा किराया भी वसूल किया जा रहा था और कुछ ग्राहकों ने परिवहन विभाग से शिकायत की थी कि ओला और उबर एग्रीगेटर दो किलोमीटर से कम की दूरी के लिए भी 100 रुपये किराया वसूलते हैं। सरकार ने  बंगलुरू में न्यूनतम ऑटो किराया पहले 2 किलोमीटर के लिए 30 रुपये और उसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 15 रुपये सरकार ने तय कर रखा है। ट्रांसपोर्ट कमिश्‍नर कुमार का कहना है कि सर्ज प्राइसिंग के कारण होने वाली कमाई के ड्राइवर और कंपनी में बंटवारे की प्रक्रिया बताने के लिए भी नोटिस दिया गया है और इसके साथ ही कंपनियों को अवैध ऑटो रिक्शा ऑपरेशंस के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। इसका जवाब देने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। जवाब नहीं देने की स्थिति में इन कंपनियों को अपनी सेवाएं बंद करनी होंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।